
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: लवकुश रामलीला ग्रीन फील्ड , फरीदाबाद द्वारा आयोजित रामलीला का मंचन मूसलाधार बारिश होने के बाद भी पांचवें दिन जारी रहेगा। ये बात आज लवकुश रामलीला , ग्रीन फील्ड के संरक्षक व पार्षद वीरेंद्र भड़ाना ने दी है। इस नवरात्रि में दूसरी बार मूसलाधार बारिश हुई है। बारिश होने से रामलीला ग्राउंड, सिनेमा साइट, मॉल रोड ग्रीन फील्ड कॉलोनी , फरीदाबाद में दलदल हो गई है। गनीमत ये रही कि मिट्टी के ऊपर दरी डली हुई थी। इसी कारण से लोग गिरने से बच रहे है। इसके अतिरिक्त शहर के अन्य कई स्थानों पर भी श्री रामलीला मंचन के लिए सजे हुए थे को भी नुकसान होने की खबर है।

नवरात्रि के दूसरे दिन भी रात के वक़्त मूसलाधार बारिश हुए थी जिसकी वजह से रामलीला ग्राउंड,सिनेमा साइट ,ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में ग्राउंड के कई हिस्से में पानी भर जाने के कारण दलदल हो गया था। और वक़्त रहते हुए पानी के निकालने के प्रयास किए गए थे। आज पांचवें दिन फिर से दोपहर के समय मूसलाधार बारिश हुई है,और फिर से ग्राउंड में पानी भर गया , और दलदल उतपन्न हो गया। इसके अतिरिक्त वहां के सभी स्टॉल , कुर्सियां, सोफे गीले हो गए। जमीन पर दलदल के साथ कीचड़ बन गई है। इस मामले में लवकुश श्री रामलीला ग्रीन फील्ड के संरक्षक व पार्षद वीरेंद्र भड़ाना ने कहा कि बारिश होने से मुश्किलें तो आई है पर श्री रामलीला का मंचन आज भी सही समय पर जारी रहेगा।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

