Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

10,000 रुपये की रिश्वत लेते हरियाणा पुलिस का ईएसआई रंगे हाथ अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:एंटी करप्शन ब्यूरो, हरियाणा की टीम ने जिला जींद में सदर पुलिस थाना, नरवाना के मालखाना इंचार्ज ईएसआई नेकीराम को विसरा रिपोर्ट देने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि गांव सुदकैन कलां निवासी सुरेश ने एंटी करप्शन ब्यूरो को दी शिकायत में बताया कि उसकी दिवंगत बेटी की विसरा रिर्पोट फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला, सुनारिया से लेने के एवज में आरोपी पुलिस अधिकारी 10,000 रुपये मांग रहा है।

रिश्वत न देने पर उसकी बेटी की रिर्पोट लंबित की हुई है। मिली शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम गठित की गई। तथ्यों की जांच के बाद ब्यूरो की टीम ने रेड कर  ईएसआई  नेकी राम को गिरफ्तार कर लिया और उसकी जेब से रिश्वत राशि 10 हजार रुपये बरामद की। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने ईएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

हथियार बनाने वाली फ़ैक्ट्री का किया भंडाफोड़,10 देशी पिस्तौल सहित 4 हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार।  

Ajit Sinha

पत्नी ने अपने भाइयों को बुलाकर अपने ही पति की करवा दी बेरहमी से पिटाई, मौत

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:कौशल प्रशिक्षण को रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता- गौरव गौतम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x