Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद :पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम मनोहर के शासन काल में जो लोग डिप्रेशन में,उन्हें तनाव मुक्त बनाएगा मस्ती भरा कार्यक्रम राहगीरी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:लोगों को डिप्रेशन से दूर रखने एवं आपसी भाईचारा बढ़ाने के लिए होने वाली राहगिरी कार्यक्रम को और अच्छा करने के लिए उपायुक्त कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री के विशेष सलाहकार एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओ.पी सिंह ने की ।
बैठक में मेवात के उपायुक्त  पंकज, नारनौल की उपायुक्त गरिमा मित्तल,पलवल के उपायुक्त मनी राम, रेवाड़ी के डीसी,एसडीएम फरीदाबाद सतबीर मान, एसडीएम बल्लभगढ राजेश कुमार , एसडीएम बड़खल अजय चौपड़ा, सीटीएम फरीदाबाद श्रीमति बलीना के अलावा जिला फरीदाबाद के पुलिस विभाग की तरफ से डीसीपी विक्रम कपूर, एसडीएम, सीटीएम, डीएसओ, डी आर ओ, डीपीआरओ, जिला शिक्षा अधिकारी के अलावा वाईएसओज ने हिस्सा लिया। श्री सिंह ने सभी अधिकारियों को बैठक मे निर्देश दिए कि  राहगिरी कराने का मुख्य कारण लोगों को तनाव से दूर रखने, आपसी भाईचारा बढ़ाने, बच्चों में डांस, खेल, संगीत इत्यादि के गुणों को विकसित करना है। उन्होंने बताया कि बढ़ते काम की दिनचर्या व समय के अभाव से लोग एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि राहगिरी प्रोग्राम का संचालन ऐसे लोगों के लिए किया गया है। ताकि हम उनके संडे को फन डे बना सके। उन्होंने बताया कि कम से कम महीने में दो रविवार को राहगिरी आयोजित की जानी चाहिए। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीएसओज से कहा है कि बच्चों को राहगिरी प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करें। ताकि बच्चे राहगिरी में अपना हुनर दिखा सकें।

Related posts

धन संपत्ति से ज्यादा पावरफुल है ज्ञान और शिक्षा – बंडारू दत्तात्रेय

Ajit Sinha

सामाजिक ताना-बाना बनाए रखने में खाप पंचायतों का अहम योगदान: टेकचंद कंडेला

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नौशाद के सनसनीखेज हत्या के मामले में दो दोस्त पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x