Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने आज 3 क्विंटल 25 किलो ग्राम गांजा किया बरामद ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:आज नारनोद थाना पुलिस ने 3 क्विंटल 25 किलोग्राम गांजा पत्ती एक तूड़ी के भरे कमरे से बरामद की है। नारनौंद थाना को सुरेश निवासी डाटा ने सूचना दी कि मेरे चाचा कुलदीप निवासी डाटा के खेत में तूड़ी  के बने  कमरे में कुछ  संदिग्ध पैकेट रखे  हुए हैं जिस पर नारनौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका पर उप पुलिस अधीक्षक नारनोद जुगल किशोर को बुलाकर तलाशी ली गई  

जिसमे 64 पैकेट गांजा पति के बरामद हुए जिसमें 3 क्विंटल 25 किलोग्राम गांजा पति बरामद की गई  जिसकी सूचना तुरंत पुलिस अधीक्षक निकिता मल्होत्रा  को दी गई । सूचना मिलते ही  पुलिस अधीक्षक हांसी नितिका गहलोत  मौके का मुआयना करने के लिए मौका पर पहुंची और अज्ञात के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना नारनौद  में मुकदमा दर्ज किया गया हैं जिसकी गहनता से जांच की जाएगी और ये गाँजा पत्ती किसकी हैं ये पता लगाएंगे । हांसी पुलिस नशे पर लगाम लगाने के लिए कटिबद्ध है और पहले भी इस तरह के अभियान चलाकर नशा बरामद किया  जा चुका है ओर नशे के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा  ।

Related posts

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला में निकाली गई पदयात्रा

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज तुरन्त प्रभाव से एक आईपीएस और चार एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

Ajit Sinha

कार टो करने के दौरान कार में आए डेंट को लेकर पार्किंग में तैनात बउंसरो ने लड़की से की मारपीट, कार को तोड़ डाला, केस दर्ज

Ajit Sinha
error: Content is protected !!