Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

न्यू ईयर को लेकर हरियाणा पुलिस तैयार, नए साल की जश्न्न की आड़ गुंडागर्दी करने वाले पर रहेंगी पुलिस की नजर: विर्क  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा नए साल के जश्न के मद्देनजर प्रदेश में यातायात एवं कानून व्यवस्था पर निगरानी रखने के लिए सुरक्षा के कडे बंदोबस्त किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था)  नवदीप सिंह विर्क ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया 31 दिसंबर की रात से 1 जनवरी तक शॉपिंग मॉल, पब, बार, होटल, रिसॉर्ट्स, सिनेमा हॉल जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस गश्त व नाका ड्यूटी के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती की जाएगी ताकि आम नागरिक शांतिपूर्ण ढंग से नए साल का स्वागत कर सकें।
 
पुलिस इंतजामों की जानकारी देते हुए  विर्क ने बताया कि भारी संख्या में हुडदंगियों को आकर्षित करने वाले नए साल के समारोह के मद्देनजर सभी पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने एरिया में भीड़ और यातायात प्रबंधन के लिए अतिरिक्त इंतजाम सुनिश्चित करें। नए साल के जश्न में बाधा उत्पन्न किए बिना सभी सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर पुलिस तैनात की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान केंद्रित होगा।
 


एडीजीपी ने नए साल के जश्न के दौरान शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे हुडदंगियों व शराब पीकर हंगामा करने वालो से सख्ती से निपटा जाएगा। इसके अतिरिक्त , नए साल के जश्न के नाम पर गुंडागर्दी करने वाले असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए विशेष चेक-पॉइंट भी स्थापित किए जाएंगे जिससे आम लोगों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। साल 2020 के शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाना सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा पुलिस राज्य भर में अतिरिक्त सतर्कता बरतेगी।वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की स्वयं भी निगरानी करेंगे। उन्होंने लोगों से राज्य में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह भी किया। 

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 12000 रुपये तक की वार्षिक बिजली बिल भरने वालों के अब बन सकेंगे बीपीएल कार्ड।

Ajit Sinha

पलवल : युवा पीढ़ी को भी पौधरोपण अभियान में अपनी भागीदारी सुनिक्षित करनी चाहिए, विपुल गोयल।

Ajit Sinha

गुरुग्राम : बीती रात एक केंटर ने गोल्फ कोर्स के समीप राइडर पर सवार दो पुलिस कर्मियों को टक्कर मार दी, एक की मौत, चालक गंभीर

Ajit Sinha
error: Content is protected !!