Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 12000 रुपये तक की वार्षिक बिजली बिल भरने वालों के अब बन सकेंगे बीपीएल कार्ड।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज कुरुक्षेत्र जनसंवाद कार्यक्रम के दूसरे दिन अभिमन्युपुर गांव में आम जनता को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की कि बीपीएल राशन कार्ड के लिए अब बिजली बिल की लिमिट को 9000 रुपये वार्षिक से बढ़ाकर 12000 रुपये तक किया जा रहा है। 12000 रुपए तक के वार्षिक बिजली बिल वाले परिवारों को इसी महीने से राशन मिलना शुरू हो जाएगा।

मुख्यमंत्री अपने कुरुक्षेत्र जनसंवाद कार्यक्रम के दूसरे दिन अभिमन्युपुर गांव में खुला दरबार लगाकर आम जनता की समस्या सुन रहे थे,इस दौरान उन्होंने गरीब परिवारों को बड़ी राहत देते हुए यह घोषणा की कि 9000 रुपये के बजाय अब 12000 रुपये तक के वार्षिक बिजली बिल वालों को मुफ्त राशन का लाभ मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार के पास एक सर्वे की रिपोर्ट यह थी कि 9000 रुपये तक के वार्षिक आय वाले परिवारों की औसत आय 180000 रुपये है, लेकिन अब सरकार ने यह तय किया है कि जिन परिवारों का कुल वार्षिक बिजली बिल 12000 रुपये है उनकी औसत आय 180000 रुपये मानी जाएगी।इसके साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह भी घोषणा की कि कल से ही सभी संबंधित विभागों के जरिए यह संदेश लाभार्थियों तक पहुंचा दिया जाएगा और जिन भी परिवारों का राशन 9000 रुपये से अधिक बिजली बिल होने की वजह से कटा है ऐसे परिवारों को इसी मई महीने से ही राशन मिलना शुरू हो जाएगा।

Related posts

हरियाणा का आगामी बजट 2.80 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं का होगा प्रतिबिंब: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारी पुलिस पदक से अलंकृत,आईजी करनाल रेंज ममता सिंह राष्ट्रपति पुलिस पदक से होंगी सम्मानित

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: महिला सुरक्षा को लेकर हरियाणा-112 हुआ और अधिक अपडेटेड तथा हाईटैक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x