Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने आज एक शख्स को 5 पिस्तौल, 47 खाली खोल व एक जिन्दा कारतूस के साथ किया अरेस्ट।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा 19 दिसंबर को सिरसा में भारी मात्रा में अवैध हथियारों की बरामदगी के बाद आज एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 अवैध पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और 47 खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान पंजाब के जिला गुरदासपुर निवासी अवतार सिंह उर्फ लाडी के रूप में की गई है। आरोपी को अपराध जांच एजेंसी की एक टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हिसार जिले के एक होटल से गिरफ्तार किया है।
             
उल्लेखनीय है कि 19 दिसंबर को पुलिस ने सिरसा से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में 14 अवैध पिस्तौल और 24 कारतूस बरामद किए थे। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि रैकेट में शामिल अन्य लोगों का नाम पता लगाकर उनके खिलाफ भी कडी से कडी कार्रवाई की जा सके।

वहीं एक अन्य मामले में एंटी-नारकोटिक सेल की टीम ने सिरसा से प्रतिबंधित दवा की श्रेणी में आने वाली 7000 नशीली गोलियां रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आसाखेड़ा इलाके में गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गहन पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।  

Related posts

फरीदाबाद: बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली- दो दोस्त अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से तीन आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद की समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती सुशीला व उसके ड्राइवर सतीश को तुरंत प्रभाव से निलम्बित, केस दर्ज।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!