Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा:खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह ने औचक निरीक्षण के दौरान 3 अधिकारी व कर्मचारी को निलंबित किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह ने आज पिहोवा नगरपालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री को कार्यालय में कई अनियमितताएं पाई गई जिसके चलते उन्होंने 3 अधिकारियों/कर्मचारियों को निलंबित करने के आदेश दिए ।

सरदार संदीप सिंह ने बताया कि नगरपालिका कार्यालय की कार्यशैली को लेकर कई दिनों से शिकायतें मिल रहीं थी उसी के चलते आज कार्यालय का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि ओमप्रकाश जेई के कार्यालय में जनवरी माह से डाक पेंडिग पडी थी। इसके अलावा वे कार्यालय में नियमित रूप से नहीं आते, इसकी भी शिकायत मिली थी जिसके कारण कार्यालय का कार्य सुचारू रूप से नहीं चल रहा था।

उन्होंने बताया कि श्रीमती मीनाक्षी, जो कि एसआई हैं और जिनका कार्य शहर की साफ सफाई का ध्यान रखना है, ये भी कार्यालय में अनुपस्थित पाई गई। इसके अलावा, बेलदार दलबीर को भी कार्य करने में कोताही बरतने के चलते निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यालय में लेट आने के चलते अकाउटेंट को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:स्व. डीएसपी अशोक दहिया की पत्नी बोली , हमारे परिवार के लिए सहारा बने गृह मंत्री अनिल विज

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज वर्ष 2020 के दौरान अपने कार्यालयों के सार्वजनिक अवकाशों की सूची अधिसूचित की है।

Ajit Sinha

पलवल से सोनीपत तक हरियाणा ऑरबिटल रेल कॉरिडोर के निर्माण का कार्य आवंटन के लिए समझौता।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x