Athrav – Online News Portal
गुडगाँव हरियाणा

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईएएस और तीन एचसीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईएएस और तीन एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं  नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। अनुराग अग्रवाल, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा एवं प्रधान सचिव, चुनाव विभाग को श्रम विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
डॉ. बलप्रीत सिंह, प्रशासक, एचएसवीपी, गुरुग्राम तथा अतिरिक्त निदेशक, अर्बन एस्टेट गुरुग्राम तथा सीईओ, गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड, गुरुग्राम लगाया गया है।
 
महावीर प्रसाद, सीईओ, जिला परिषद, अंबाला और सीईओ, डीआरडीए, अंबाला को अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), माध्यमिक शिक्षा और विशेष सचिव, हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग और अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और विशेष सचिव, तकनीकी शिक्षा का अतिरिक्त  कार्यभार दिया गया है। सतबीर सिंह को स्वास्थ्य,चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का विशेष सचिव लगाया गया है। सिंह पीएम किसान योजना  के नोडल अधिकारी तथा   निदेशालय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में  पीएम किसान योजना से संबंधित कार्य को भी देखेंगे।दिलबाग सिंह, संयुक्त परिवहन आयुक्त, (सड़क सुरक्षा) को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) इन्द्री के रिक्त पद पर लगाया गया है।

Related posts

संगठित अपराध पर एसटीएफ हरियाणा का कड़ा प्रहार: दो महीनों में 145 अपराधी गिरफ्तार, कई कुख्यात गैंगों का नेटवर्क ध्वस्त-डीजीपी

Ajit Sinha

साइबर सेल ने आज लगभग 18 लाख रूपए के गुम हुए मोबाइल फोन्स को तलाश कर असली मालिक को सौपा।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को दी सौगात, जल्द मिलेंगे टैबलेट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x