Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

समता सिंगला अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन की गुरूग्राम जिला अध्यक्षा मनोनीत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरूग्राम: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की गुरूग्राम महिला जिला अध्यक्षा प्रख्यात समाज सेविका समता सिंगला को मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति से उनको बधाई देने वालो का तान्ता लगा हुआ है।आज अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के जिला अध्यक्ष राजीव मित्तल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है  कि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने हरियाणा की महिला प्रकल्प की प्रदेश अध्यक्षा सीमा बंसल  की अनुशंसा पर सेक्टर- 10 ए निवासी प्रख्यात समाज सेविका समता सिंगला को गुरूग्राम जिला अध्यक्षा मनोनीत किया है। 

आगामी एक माह  के अंतराल मे उनको अपनी कर्यकारीणी गठन और संस्था का विस्तार करने हेतु आदेशित किया गया है। अपनी नियुक्ति से उत्साहित नवमनोनीत जिला अध्यक्षा समता सिंगला ने कहा है  कि वह प्रदेश की अध्यक्षा सीमा बंसल  और महामंत्री मनीषा अग्रवाल के साथ ही प्रदेश और केंद्र के पदाधिकारियो का धन्यवाद देती है और आश्वासन देती है  कि वह शीघ्र ही संस्था का गुरूग्राम मे विस्तार कर अग्र समाज को एक सूत्र मे पिरोने का काम करेंगी।उनकी इस नियुक्ति पर सन्तोष अग्रवाल, सुन्दर दास अग्रवाल, अमित गोयल, अजय जैन, गिरीश सिंगला , हेमंत गुप्ता , अमित गुप्ता , राजेश बंसल, सँजीव सिंगला, गौरव मंगला ने अपनी  शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Related posts

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ई-गवर्नेंस के तहत पटवारियों व कानूनगो को वितरित किए 67 टैबलेट

Ajit Sinha

गुरुग्राम : क्राइम यूनिट 17 -31 के संयुक्त टीम ने पी.सी.जेवलर्स के शोरूम से करोड़ों के जेवरात चोरी के 3 चोरों को पकड़ा ,गहने बरामद।

Ajit Sinha

नशा तस्कर सतपाल उर्फ़ चोटी की 7 मंजिल की बिल्डिंग में 20 कमरे बने हुए थे पर गुरुग्राम पुलिस का चला जमकर हथौड़ा-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x