Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने आज एक आईएएस और दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएएस और दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। महेन्द्रगढ़ के अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी और रेवाड़ी के अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी (नामित) सचिन गुप्ता को शिवालिक विकास एजेंसी, अंबाला का मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एक्साईज्ड एरिया,

अंबाला कैंट में सरकारी भूमि के प्रबंधन हेतु संपदा अधिकारी और नगर परिषद, अंबाला सदर का प्रशासक लगाया गया है। स्थानांतरित किए गए एचसीएस अधिकारियों में जिला परिषद, करनाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डीआरडीए, करनाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव कुमार को करनाल का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।नगर निगम, करनाल के संयुक्त आयुक्त एवं हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, करनाल के क्षेत्रीय प्रशासक गगनदीप सिंह-।। को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा जिला परिषद, करनाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और जिला डीआरडीए, करनाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

Related posts

फरीदाबाद : चुनावों में मध्यप्रदेश, छतीसगढ़ और राजस्थान की जनता ने बीजेपी को अच्छे दिनों का आईना दिया दिखा, मुकेश शर्मा ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: परिवार पहचान पत्र में अधिकारी गंभीरता से करे कार्य : डीसी विक्रम सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त राकेश आर्य ने मृतक एसपीओ मोहर सिंह के परिजनों को सौपी 50 लाख रुपए का चेक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x