Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जमाई कालोनी को जल्द तोडा जाएगा, पुलिस ने तोड़ने से पहले की फ्लैग मार्च।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिला प्रशासन द्वारा वन क्षेत्र में बसी अवैध कालोनियों से अतिक्रमण हटाने की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुरक्षा की दृष्टि तथा नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज एसीपी बड़खल सुखबीर सिंह की अगुवाई में जमाई कॉलोनी के अंदर पुलिस द्वारा शांतिपूर्वक फ्लैग मार्च निकाला गया।

इस फ्लैग मार्च में एसीपी बड़खल के साथ पुलिस चौकी अंखीर प्रभारी व महिला पुलिसकर्मियों सहित भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद था। इस फ्लैग मार्च के दौरान नागरिकों से सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए अतिक्रमण हटाने में प्रशासन का पूर्ण रूप से सहयोग करने की अपील की गई.आपको जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले सूरज कुंड के समीप खोरी गांव में जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया गया था जिसमें फरीदाबाद पुलिस द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। इसके पश्चात अब जमाई कॉलोनी में भी अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी जिसकी सुरक्षा का एहतियात बरतते हुए एसीपी बड़खल  सुखबीर सिंह की अगुवाई में लोगों को प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

Related posts

फरीदाबाद: भ्रष्टाचार की शिकायतों पर सुनवाई करेगी जिला स्तरीय व उपमंडल स्तरीय विजिलेंस कमेटी-विक्रम सिंह

Ajit Sinha

क्रेटा कार में सवार नशे में धुत पुलिस कर्मियों ने एक बुलेट मोटर साइकिल में मारी टक्कर, मौके से भागे 3 पुलिसकर्मी, एक को पकड़ा।   

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सिपाही के पद पर तैनात किकबॉक्सिंग खेल के राष्ट्रीय खिलाडी रविंदर सिंह ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता.

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x