Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने आज महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा को कई पाबंदियों के साथ जारी किया हैं–आदेश की कॉपी पढ़े

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़; हरियाणा सरकार ने आज महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा में कई पाबंदियों के साथ जारी किया हैं। ये अलर्ट 25 दिसम्बर -2021 से 5 जनवरी 2022 तक जारी रहेगा। इस बीच रात के 11 बजे से लेकर सुबह के पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगी , ये पाबंदी कल शनिवार से लागू होगी। आप आदेश की कॉपी स्वयं पढ़े इस खबर में। और सही जानकारी प्राप्त कीजिए। ये सब आप को सुरक्षित रखने के लिए जारी किया गाय हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों की संभावना के मद्देनजर लोगों की सुरक्षा के लिए एक जनवरी 2022 से पब्लिक सेक्टर से संबंधित संस्थानों में एंट्री के लिए वैक्सिनेशन की दोनों डोज को अनिवार्य करने के साथ सार्वजनिक स्थलों व अन्य कार्यक्रमों में 200 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाया जाए। इसी प्रकार  सरकार रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक आवागमन प्रतिबंधित करने पर भी विचार कर रही है।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को कोविड समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए जरूरी है कि लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। वैक्सीनेशन की तरफ अधिक ध्यान दिया जाए। सभी लोगों को अपनी दोनों वैक्सीनेशन की डोज लेनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग कोविड मामलों से निपटने के लिए अपनी सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ले। जहां भी जरूरी हो, वहां पर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। मुख्यमंत्री ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर रोक वाले आदेशों की वजह से 23 दिसंबर को एक लाख से अधिक लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। इसके अलावा विभाग की ओर से 30-32 हजार रोगियों की टेस्टिंग प्रतिदिन की जा रही है और पॉजिटिव पाए जाने व्यक्तियों के लिए संपूर्ण जीनों सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जा रहा है। बैठक में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, मुख्य सचिव संजीव कौशल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव  डी.एस. ढेसी, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  पी.के. दास, शिक्षा विभाग केे अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. महावीर सिंह, मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की प्रधान सचिव जी अनुपमा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों ने भाग लिया।


Related posts

फरीदाबाद: दोनों ही खिलाड़ियों ने अगले माह होने वाली नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप मे खेलने हेतुअपनी जगह सुरक्षित की।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने एटीएम मशीन लूट मामले में 3 को किया अरेस्ट, 5 लाख कैश, एक स्कार्पियों गाडी व अन्य सामान बरामद।

Ajit Sinha

पति -पत्नी विवाद में पति ने अपनी पत्नी को फोन पर गाली दी, तो बीच रास्ते में बेटा ने पिता पर चाकू से तादबतौड़ हमला कर दिया -अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x