Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: बीजेपी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुए पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में पूरे हरियाणा में पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में फरीदाबाद के किसान भवन, सेक्टर– 16 में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । इसी कड़ी मे आज् प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत की और नगर निकाय ओर पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। इस मोके पर विपुल गोयल ने कहा कि  हमारी पार्टी देश मे मौजूद 1650 छोटी बड़ी राजनैतिक पार्टियों मे सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है ओर हमारा संगठन देश का सबसे बड़ा संगठन है ओर दुनिया के 8 देशों की आबादी से भी ज्यादा भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों की संख्या है।

पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी मे कोई कार्यकर्ता छोटा- बड़ा नही है,सब एक समान है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी मे छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पद पर जा सकता है। इस मोके पर विपुल गोयल ने बतौर कैबिनेट मंत्री रहते हुए अपने अनुभव कार्यकर्ताओ के साथ सांझा किए  ओर बताया कि  बेशक नगर निकाय चुनाव लोकतंत्र का सबसे छोटा चुनाव है लेकिन् बहुत ही अहम् चुनाव है। लोकतंत्र की होने वाली ये छोटी सी जीत दूसरे राज्यों ओर बड़े चुनावो को भी प्रभावित करती है।पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने कार्यकर्ताओ को बताया कि  जो काम देश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किए  वो ऐतिहासिक काम है फिर  फिर वो चाहे कश्मीर से धारा 370 हो, तीन तलाक हो या श्री राम मंदिर का निर्माण हो और् काशी विश्वनाथ मंदिर के नए जीर्णोद्धार का कार्य हो। विपुल गोयल ने कार्यकर्ताओं को लोगों से भारतीय जनता पार्टी के कार्य और विचारधारा को साझा करने के लिए प्रेरित किया और लोगों की समस्याओं को अपने जनप्रतिनिधि से मिलकर निपटान करवाने के लिए भी कहा।पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बिना किसी भेदभाव के पूरे प्रदेश में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं और साथियों देखना आने वाला समय भी भारतीय जनता पार्टी का ही है और पंचायत चुनाव हो या नगर निकाय चुनावों में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करते हुए और अधिक बहुमत से प्रदेश में पुनः नगर निकाय और पंचायत स्तर पर सरकार बनाएगी। इससे पहले विपुल गोयल ने मंच के माध्यम से प्रदेश के ईमानदार छवि के हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल  के कुशल नेतृत्व की सरहाना की और  प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश् धनखड़ व प्रदेश संगठन मंत्री रविंदर राजू का कार्यक्रम मे आमंत्रित करने पर धन्यवाद किया।

Related posts

रेशनलाइजेशन और चिराग योजना के जरिए शिक्षा व्यवस्था को किया जा रहा है बर्बाद- हुड्डा

Ajit Sinha

गुरुग्राम पुलिस पर फायरिंग कर मोस्टवांटेड बदमाश संदीप उर्फ काला जठेड़ी को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने वाला रवि उर्फ़ भोला अरेस्ट

Ajit Sinha

राहुल बोले- न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी किसानों का हक, इंडिया गठबंधन ये हक दिलाकर रहेगा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x