Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

हरियाणा सरकार ने 5वें वेतन आयोग के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि को मंजूरी दी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने उन राज्य कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि को मंजूरी दी है, जो 5वीं वेतन आयोग की वेतन संरचना के अनुसार वेतन प्राप्त कर रहे हैं। संशोधित दर के अनुसार, डीए को मौजूदा 466% से बढ़ाकर 474% किया गया है, जो 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी।इस संबंध में आदेश मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का दायित्व भी है, द्वारा जारी किया गया है ।

बढ़ा हुआ डीए नवंबर 2025 के वेतन के साथ प्रदान किया जाएगा, जबकि जुलाई से अक्टूबर 2025 तक की बकाया राशि दिसंबर 2025 में दी जाएगी। वित्तीय नियमों के अनुसार, डीए की राशि में यदि 50 पैसे या उससे अधिक का अंश हो तो उसे अगले पूर्ण रुपये तक पूर्णांकित किया जाएगा, और 50 पैसे से कम के अंश को नजरअंदाज किया जाएगा।

Related posts

जेजेपी की रैलियों में उमड़ रहे जन सैलाब ने दिखा दिया अब किसान-कमेरे के हाथ में चंडीगढ़ की चाबी: दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सीएम विंडो पर आई शिकायत पर की बड़ी कार्रवाई,कार्यकारी अधिकारी को किया निलंबित

Ajit Sinha

अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से गढपुरी पुलिस चौकी को बनाया गया थाना: एडीजीपी आर.सी मिश्रा ने किया उद्धघाटन।   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x