Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने तीसरी से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भी 24 फरवरी से स्कूलों में रेगुलर पढाई शुरू करने का निर्णय लिया 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार विद्यार्थियों के भविष्य के प्रति बेहद सजग है। सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए तीसरी से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भी 24 फरवरी, 2021 से स्कूलों में रेगुलर पढ़ाई शुरू कराने का निर्णय लिया है। स्कूलों का समय प्रात: 10 बजे से 1:30 बजे तक रहेगा। छठी से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए पहले से स्कूल खोले जा चुके हैं।  इस सम्बंध में एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कोविड 19 महामारी के कारण लंबे समय से स्कूल बंद होने के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित थी। अब  सरकार ने निर्णय लिया है कि तीसरी से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों की नियमित पढाई शुरू कराई जाए।         

प्रवक्ता ने बताया कि स्कूल में आने से पूर्व विद्यार्थियों को अपने अभिभावकों का सहमति पत्र स्कूल में जमा करना होगा। जो अभिभावक ऑनलाइन पढाई जारी रखना चाहते हैं, वे इस सम्बंध में स्कूल में लिखकर दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोविड 19 महामारी के मद्देनजर तय निर्देशों का पहले की तरह पालन करना होगा। प्रतिदिन हर विद्यार्थी और शिक्षक के शरीर का तापमान रिकॉर्ड रखना स्कूल के लिए अनिवार्य होगा। सामान्य से अधिक तापमान पाए जाने पर विद्यार्थी को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी सम्बन्धित का यह डाटा स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी के साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी और उपायुक्त कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा। पूरे स्कूल को तीन विंग में बांटा जाएगा। यदि किसी विंग में कोई विद्यार्थी कोविड पॉजिटिव पाया जाता है तो उक्त विंग को 10 दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा और पूरे स्कूल को सेनेटाइज किया जाएगा। एक से अधिक विंग में विद्यार्थी कोविड पॉजिटिव पाए जाने पर पूरे स्कूल को 10 दिन के लिये बंद कर दिया जाएगा। यह निर्णय प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों के साथ ही निजी स्कूलों पर भी समान रूप से लागू होगा।

Related posts

चंडीगढ़: कृषि भूमि के आदान-प्रदान पर लगने वाले शुल्क को घटा दिया गया है।

Ajit Sinha

सूरजकुंड में आकर स्वयं को भाग्यशाली मान रहे हैं विदेशी कारोबारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पाठक सम्मेलन एवं डाकिया सम्मान समारोह का आयोजन

Ajit Sinha
error: Content is protected !!