Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने एक अवैध रूप से बनाए गए एक हॉल को अर्थमूभर मशीन से तोडा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने आज सोमवार को सेक्टर -37 स्थित नेशनल – हाइवे -2 के निकट एक कंपनी में अवैध रूप से बनाए गए निर्माणधीन हॉल को एक अर्थमूभर मशीन की सहायता से तोड़ दिया। इस कार्रवाई को भारी  पुलिस बल के  साए में अंजाम दिया गया। इस दौरान ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में नगर निगम के कार्यकारी अभियंता ॐ दत्त, मनोज कुमार मौजूद थे। 

ओल्ड जॉन के संयुक्त आयुक्त अल्का चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर -37 मोड़ के निकट नेशनल हाइवे -2,दिल्ली फरीदाबाद रोड के किनारे एक बड़ी कंपनी के अंदर चोरी- छिपे एक काफी लम्बा -चौड़ा हॉल बनाया गया था जोकि निर्माणधीन था उसे आज उनकी टीम ने एक अर्थमूभर मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में नगर निगम के कार्यकारी अभियंता ॐ दत्त व मनोज कुमार मौजूद थे। जबकि तोड़फोड़ की देखरेख एसडीओ अनिल कुमार व बिल्डिंग इंस्पेक्टर सुरेंद्र हुड्डा कर रहे थे। हलांकि इस दौरान पुलिस बल का नेतृत्व सेक्टर -37 ,सराय थाने के एसएचओ दयानंद कर रहे थे।    

Related posts

हिसार: DHBVN के प्रबंधक निदेशक निदेशक डा. बालकर सिंह ने आज 64 एसडीओ को तुरंत प्रभाव से तबादले किए हैं -लिस्ट पढ़े 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विश्व में सबसे पहले भारत में 145 करोड़ लोगों को किया वैक्सीनेशन: केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गांव ददसिया के निकट यमुना नदी के पास से एक लड़के की लाश मिली हैं, के शरीर पर चाकुओं के अनगिनित निशान।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!