Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा आबकारी विभाग ने 2025-27 के लिए आबकारी नीति में दूसरे दौर की नीलामी में अधिक राजस्व किया प्राप्त – विनय प्रताप सिंह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा आबकारी एवं कराधान विभाग ने आज आबकारी खुदरा शराब की दुकानों के लिए दूसरे दौर की नीलामी आयोजित की। दूसरे दौर में 8 जिलों नामत:- फरीदाबाद, फतेहाबाद,सोनीपत,अंबाला, भिवानी, कैथल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला की खुदरा दुकानों की नीलामी की गई। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए आबकारी एवं कराधान आयुक्त श्री विनय प्रताप सिंह ने बताया कि बोलीदाताओं को इन 8 जिलों में आबकारी खुदरा शराब की दुकानों की नीलामी के लिए बोलियां प्रस्तुत करने के लिए 28 मई को सुबह 9 बजे से 29 मई को शाम 4 बजे तक का समय दिया गया था। संबंधित जिलों के उपायुक्तों की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा बोलियां खोली गईं।

उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग को पिछले दौर की नीलामी की तुलना में दूसरे दौर की आबकारी नीलामी में बेहतर प्रतिक्रिया मिली है, जिसमें 458 क्षेत्रों में से 330 क्षेत्र आवंटित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष इसी दौर की तुलना में काफी बेहतर बोली भागीदारी दर है।उन्होंने कहा कि 330 क्षेत्रों की नीलामी प्रक्रिया में व्यापक भागीदारी राज्य की आबकारी नीति के प्रति बेहतर प्रतिक्रिया को दर्शाती है। आबकारी विभाग प्रदेश के 8 जिलों के नीलाम किए गए क्षेत्रों से लगभग 3537 करोड़ रुपये का लाइसेंस शुल्क प्राप्त करने में सक्षम रहा है, जो पिछले आबकारी नीति वर्ष में इसी दौर में प्राप्त लाइसेंस शुल्क से काफी अधिक है।उन्होंने कहा कि इन 8 जिलों के शेष 128 क्षेत्रों को जून के पहले सप्ताह में फिर से नीलामी के लिए रखा जाएगा, जिसके लिए कार्यक्रम जल्द ही अधिसूचित किया जाएगा। आबकारी एवं कराधान विभाग ने 6 जिलों – गुरुग्राम (पूर्व), यमुनानगर, जींद, करनाल, पलवल और रेवाड़ी के लिए नीलामी का अगला दौर 30 मई को सुबह 9 बजे से 31 मई को शाम 4 बजे तक निर्धारित किया है।

Related posts

प्रेमिका के साथ शादी में बाधा बन रही, पत्नी की हत्या करने वाले आरोपित पति अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मामूली बात को लेकर एक दोस्त ने थप्पड़ मार कर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी।

Ajit Sinha

डायल 112 के माध्यम से दी जा रही सुविधाएं व सेवाएं हुई और अधिक प्रभावी, रिस्पांस टाइम 15 मिनट से घटकर हुआ 8 मिनट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x