Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वालों से 104.34 करोड़ रुपये का कम्पोजिशन शुल्क वसूला गया- मूलचंद शर्मा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा में मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ पूरी सख्ती बरती जा रही है। राज्य में वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान 28,199 ओवरलोडिड वाहनों के चालान किये गए और 104.34 करोड़ रुपये का कम्पोजिशन शुल्क वसूला गया। हरियाणा के परिवहन तथा खान एवं भू-विज्ञान मंत्री मूल चंद शर्मा ने यह जानकारी आज हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे भाग के पहले दिन एक तारांकित प्रश्न के उत्तर में दी।

उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान 1492 वाहनों को पकड़ा गया और 164 एफआईआर दर्ज करवाई गई। मूल चंद शर्मा ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा वजन तोलने की मशीनें (पोर्टेबल वेइंग स्केल) खरीदी जा रही हैं। इससे ऐसे क्षेत्रों में वाहनों के चालान की सुविधा होगी, जहां आमतौर पर फिक्स वजन कांटा उपलब्ध नहीं है। इन पोर्टेबल वेइंग स्केल से ओवरलोडिड वाहनों के चालान में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकेगी।

Related posts

दीपावली पर नवजात शिशुओं के परिजनों के खिले चेहरे

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम का नाम बदलने को लेकर सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेसी कार्यकर्ता – लखन सिंगला 

Ajit Sinha

फरीदाबाद:37वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेला में राष्ट्रपति आगमन लेकर की रिहर्सल: आलोक मित्तल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!