Athrav – Online News Portal
पलवल फरीदाबाद स्वास्थ्य हाइलाइट्स

दीपावली पर नवजात शिशुओं के परिजनों के खिले चेहरे


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिपावली के पावन पर्व पर सामाजिक संगठन पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज के द्वारा छोटे बड़ो के चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास किया। इसी क्रम में संस्था ने पंच दिवसीय पावन पर्व दिपावली के अवसर पर नागरिक अस्पताल में नवजात नन्हें मुन्नें बच्चों , उनके परिजनों के चेहरों पर खुशी लाने का एक सफल प्रयास किया। कार्यक्रम का संयोजन क्लब के मुख्य संयोजक आर्यवीर लाॅयन विकास मित्तल और सहसंयोजक अल्पना मित्तल ने किया। इस अवसर पर सभी नवजात शिशुओ को वस्त्र,डायपर, साबुन,खिलोने आदि वितरित किए गये, जिसे पाकर बच्चों के परिजनों के चेहरे खिल उठे।

कार्यक्रम संयोजक विकास मित्तल और अल्पना मित्तल ने सभी को दिपावली के पावन पर्व की शुभकामनाए देते हुए बताया कि समाज में आपसी सहयोग एवं परोप कार की भावना से, अभावों एवं निराशा के अंधकार को दूर किया जाए तभी वास्तविक खुशी मिलती है। यदि हमारे थोड़े से प्रयास से किसी के चेहरे पर कुछ समय के लिए मुस्कान आती है तो इससे एक खुशी का एहसास होता है।आज इन नन्हें मुन्ने बच्चों और नवप्रसुता माताए और उनके परिजनों के साथ खुशियां बांटकर एवं समय बिता कर एक अलग सा अनुभव महसूस किया। कार्यक्रम में रुद्र नारायण, विकल्प , नर्सिग अधिकारी सुनिता,नेहा,गीता कुमारी, कुलदीप के अलावा नवप्रसुताए सपना, नेहा, कविता, रजनी, तारा, सब्बु, आरती, कमलेश, नीलम, नजराना आदि उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद: तीन नाबालिग लड़कियों के साथ रेप के बाद हत्या करने के आरोपित सीरियल किलर के खिलाफ चार्जशीट किया दाखिल।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में “बजट पूर्व परामर्श” बैठक का हुआ आयोजन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सुरक्षा गार्ड की हत्या के आरोपित ट्रांसपोर्टर प्रमोद को क्राइम ब्रांच -30 ने पकड़ कर मुंबई पुलिस सौपा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x