Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सीआईडी प्रमुख अलोक मित्तल ने आज दिवंगत इंस्पेक्टर की धर्मपत्नी को सौंपा 50 लाख रुपये का चेक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला/चंडीगढ़:हरियाणा सीआईडी प्रमुख एवं एडीजीपी आलोक मित्तल ने आज यहां अपने कार्यालय में स्वर्गीय जयवीर सिंह, इंस्पेक्टर की धर्मपत्नी श्रीमती प्रेम कुमारी को 50 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। जयवीर सिंह की गत माह जुलाना के पास एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। वह सीएम की सुरक्षा में बतौर पुलिस इंस्पेक्टर तैनात थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी दुख की इस घड़ी में परिजनों को सांत्वना देने उनके आवास पर पहुंचे थे।

इस अवसर पर परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आलोक मित्तल ने दिवंगत जयवीर के पुत्र/पुत्री को सरकार की नीति अनुसार एक्स-गे्रशिया अपाॅंइंटमेंठ देने की पेशकश की। उन्होंने परिजनों से आग्रह करते हुए कहा कि वे दिवंगत जयवीर के बच्चों को सर्वोत्तम शैक्षिक अवसर प्रदान करें यही दिवंगत आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि जयवीर को उनकी प्रतिबद्धता और सेवाओं के लिए पुलिस विभाग में लंबे समय तक याद किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि एचडीएफसी बैंक के साथ हुए समझौते के अंतर्गत आकस्मिक मृत्यु बीमा कवर के तहत मृतक के आश्रित को वित्तीय सहायता दी जाती है। इस अवसर पर डीआईजी सीआईडी व रेलवे एंड कमांडो शशांक आनंद, एसपी कमांडो विनोद, जोनल हेड एचडीएफसी मनीष मंगलेश, एचडीएफसी के नोडल अधिकारी विपिन गुप्ता और स्वर्गीय जयवीर के परिजन भी उपस्थित थे।

Related posts

एक व्यापारी को नकली सोने को असली बता कर 20 लाख रूपए ठगने वाले टटलू बाज गैंग के आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने दुर्घटना के दौरान अपनी जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों को भेंट किए चैक।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : कांग्रेस ने सरकारी जमीनों पर बसाया, भाजपा ने उस जगह से उजाड़ने का कार्य किया, निगम ने अवैध निर्माणों को तोडा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x