Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: सेल डीड रजिस्टर्ड कराने के लिए 60 हजार रुपए रिश्वत लेता डीड राइटर अरेस्ट, नायब तहसीलदार पर केस दर्ज। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने तहसील सोहना में प्लाटों की सेल डीड रजिस्ट्रेशन करवाने के नाम पर 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते डीड राइटर को अरेस्ट किया है।आरोपी डीड राइटर द्वारा नायब तहसीलदार सोहना के नाम पर रिश्वत की यह राशि ली जा रही थी। नायब तहसीलदार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-38 गुरुग्राम निवासी शिकायतकर्ता ने तहसील सोहना में गौरव, डीड राइटर के खिलाफ प्लाटों के सेल डीड रजिस्ट्रेशन के एवज में 78500 रुपये की रिश्वत मांगने संबंधी शिकायत दर्ज करवाई थी। पैसे की मांग नायब तहसीलदार सतबीर सिंह के नाम पर की गई थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की एक टीम ने रेड कर डीड राइटर को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ ब्यूरो थाने में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

2000 रुपये रिश्वत लेते इंस्पेक्टर हुआ अरेस्ट

एक अलग मामले में एसीबी की टीम ने नारनौल में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक इंस्पेक्टर को राशन डिपो चलाने के एवज में 2000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। शिकायतकर्ता गांव खरानी जिला महेंद्रगढ़ निवासी ने आरोपी इंस्पेक्टर नीरज के खिलाफ राशन डिपो चलाने के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत दी थी। तथ्यों की जांच के बाद कार्रवाई करते हुए एसीबी की टीम ने छापेमारी कर आरोपी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

Related posts

गुडग़ांव संसदीय क्षेत्र में 15 लाख 63 हजार 131 मतदाताओं ने किया मतदान

Ajit Sinha

फरीदाबाद:राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज 37वें सुरजकुंड आंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2024 का किया विधिवत समापन।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत देते हुए जुर्माना माफी योजना-2019 की शुरुआत की 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x