Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2021: हरियाणा सरकार ने रद्द की 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं, 12वीं की परीक्षाएं हुईं स्थगित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2021: कोरोनावायरस का साया परीक्षाओं पर बुरी तरह पड़ रहा है. कोरोना महामारी के मामलों में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए अब हरियाणा सरकार ने 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है, जबकि 10वीं बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया है.

बता दें कि सीबीएसई के 10वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द करने और 12वीं की परीक्षा स्थगित करने के फैसले के बाद अब हरियाणा सरकार ने भी वैसा ही फैसला लेते हुए हरियाणा 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है और 12वीं की परीक्षा को स्थगित करने का फैसला सुनाया है.


बता दें कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, हरियाणा (BSEH) ने पहले ही माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए थे. हरियाणा कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 22 अप्रैल से 15 मई तक होने वाली थीं और कक्षा 12वीं की अंतिम परीक्षाएं 20 अप्रैल से 17 मई तक होनी थीं. इससे पहले भी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के समय में बदलाव किया था.

Related posts

मुद्दाविहीन विपक्ष किसानों को गुमराह कर अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहा है-सीएम मनोहर लाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में अपने कार्यालय पर किया नए साल के कैलेंडर का विमोचन।

Ajit Sinha

शादी का झांसा देकर लड़की को फरीदाबाद लाया था और उसके साथ दुष्कर्म किया, और उसे छोड़ कर अपने गांव चला गया -अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x