Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद वीडियो

फरीदाबाद में पंजाब एंव सिंध बैंक के एटीएम मशीन से 7 लाख 25 हजार रूपए की चोरी, वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, वीडियो। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बीती रात ग्रेटर फरीदाबाद के गांव टिकावली में पंजाब एंड सिंघ बैंक के एक एटीएम मशीन को गैस कटर से काट कर दो शख्स तक़रीबन 7 लाख 25 हजार रूपए अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। चोरी की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस प्रकरण में थाना भूपानी में विभिन्न धारा ओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। यह घटना रात तक़रीबन दो बजे की हैं। आज के इस खबर में प्रकाशित  सीसीटीवी फुटेज में हुई वारदात को आप स्वंय देख सकतें हैं। 
एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि आज सुबह तक़रीबन साढ़े सात बजे सूचना मिली कि गांव टिकावली में मेन रोड स्थित पंजाब एन्ड सिंध बैंक का एटीएम मशीन हैं जिसमें से अज्ञात चोरों ने एटीएम मशीन को गैस कटर से काट कर नगदी की चोरी की वारदात को अंजाम दिया हैं। इस सूचना के बाद वह तुरंत अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इस मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि साइड से एटीएम मशीन को काट कर उसमें रखे नगदी को चोर चोरी कर ले गए। जब वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो उसमें देखा गया हैं कि रात के दो बजे एक कार आता हैं उसमें से दो शख्स उतरते हैं और कार का एक दरवाजा खोले हुए हैं और दूसरा शख्स कार स्टार्ट किए हुए ड्राइवर वाले सीट पर बैठा हैं।

उनका कहना हैं कि एक शख्स शटर का ताला तोड़ कर वापिस आकर कार में बैठता और फिर कार को लेकर आगे की तरफ चला जाता हैं.इसके बाद एक शख्स एटीएम मशीन काटने के लिए गैस कटर के साथ और अन्य औजार को एक प्लास्टिक के कट्टे में लेकर एटीएम मशीन काटने के लिए शटर के अंदर से घुसता हुआ का साफ़ तस्बीर दिखाई दे रहा हैं। उनका कहना हैं कि जांच के दौरान यह भी मालूम हुआ कि इस एटीएम मशीन में  7 लाख 25 हजार रूपए थे जो चोर चोरी कर ले गए। इस प्रकरण में अज्ञात चोर के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता के विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर इस केस की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। 

Related posts

बिल्डर, उसकी बेटी और उसके सहेलियों के संग वर्ल्ड स्ट्रीट स्थित क्लब में मारपीट मामले में क्लब मालिक का बेटा सहित दो पकड़े गए।

Ajit Sinha

समाज से ड्रग्स के खतरे को खत्म करने के दिशा में लगातार की जा रही कार्रवाई और बैठके।

Ajit Sinha

मेवात के एक एटीएम लुटेरे और ऑटो-लिफ्टर, पप्पी उर्फ़ पप्पू को एसटीएफ साउथ ईस्ट ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!