Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

कोरोना वायरस से बचाव के लिए मंडी को किया सेनेटाइज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए डबुआ मंडी कमेटी  भी गंभीरता बरत रही है। इसी के मध्यनजर मंडी को सेनेटाइज किया गया। साथ ही मंडी में फल-सब्जी खरीदने आ रहे ग्राहकों को सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। डबुआ मंडी कमेटी के सेक्रेटरी विपिन कुमार यादव के निर्देश पर मंडी परिसर में कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। 
यादव के नेतृत्व में मंडी व उसके आस पास के एरिया को सेनेटाइज किया गया. मौके पर मौजूद सेक्रेटरी विपिन कुमार यादव  ने बताया कि कोरोना के खतरे को देखते हुए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मंडी परिसर में नियमित सफाई कराने के साथ ही रासायनिक तरल का छिड़काव कराया जा रहा है। साथ ही सभी विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी कि किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं। साथ ही मुनाफाखोरी न करें। इस मौके पर उनके साथ अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद : हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे.. की धुन पर हर उम्र वर्ग के लोग झूमते नजर आए।

Ajit Sinha

स्टेट चैम्पियनशीप में फरीदाबाद के स्केटर्स ने जीते चार मैडल,टीम को मिला बेस्ट एचीवर अवार्ड

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिला में सभी दुकानें सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक खुलेंगी, धार्मिक स्थल पर 50 श्रद्धालुओं को आने की अनुमति

Ajit Sinha
error: Content is protected !!