Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने ₹200000 की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल राकेश को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की रोहतक टीम ने आज भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल, बादली, जिला झज्जर में तैनात हेड कांस्टेबल राकेश को ₹200000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत प्राप्त हुई थी कि हेड कांस्टेबल राकेश द्वारा एक मामले में बहादुरगढ़ तहसील के गांव कानोंदा के शराब विक्रेता का नाम असौदा (बहादुरगढ़) में दर्ज एफआईआर में से निकालने की एवज में ₹200000 की रिश्वत की मांग की गई है। शिकायत के आधार पर ब्यूरो की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई और उसे ₹200000 की रिश्वत लेते हुए झज्जर जिला की अनाज मंडी से रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी की गाड़ी से 7.50 लाख रुपए की नकदी और बरामद की गई है।  यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए की गई।आरोपी के खिलाफ रोहतक एंटी करप्शन ब्यूरो के पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की गई है। इस मामले में आवश्यक सबूत जुटाते हुए कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

पंचकूला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शहरी स्थानीय निकायों के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों ने ली शपथ

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मनोज भाटी हत्याकांड में पुलिस जल्द कर सकती हैं खुलासा, इस वारदात में पैरोल पर आए मनोज मंगारिया का हाथ।   

Ajit Sinha

फरीदाबाद:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुमित गौड़ ने राजस्थान के विधानसभा चुनाव की प्रचार में पूरे एक्शन में दिखाई देते।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x