Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:सारन थाने की शौचालय से नेफ्थलीन की दो गोलियां लाकर एक लड़की ने खा ली, दूसरी गोली प्रेमी ने खा ली -गंभीर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सारण थाने की शौचालय से नेफ्थलीन की गोली ( जहरीला पदार्थ ) खाकर एक प्रेमी युगल ने निगल कर आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने दोनों लड़का-लड़की को गंभीर अवस्था में जिले के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद, दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। अभी दोनों लड़का -लड़की का इलाज दिल्ली सफ़दरजंग अस्पताल में चल रहा हैं। पुलिस की माने तो दोनों लड़का -लड़की खतरे से बाहर हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सारण थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि प्याली चौक के पास एक ऑटो खड़ा जिसमें एक लड़का -लड़की हैं जो नशे की हालत में लग रहे हैं, तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, और दोनों को थाने में लाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि दोनों लड़का -लड़की शादी करना चाहते हैं, और इसके लिए घर से भाग गए थे। इस संबंध में सारन थाने में पहले से ही एक मुकदमा दर्ज हैं जिसकी कार्रवाई जारी हैं। पूछताछ के दौरान लड़की ने शौचालय जाने के लिए कहा, जो एक महिला को लड़की के साथ शौचालय भेजा गया जहां से लड़की ने नेफ्थलीन की दो गोलियां ले आई। लड़की ने एक गोली अपने प्रेमी को दे दी तथा दूसरी गोली खुद खा गई , पुलिस कर्मियों ने गोली तुरंत बाहर निकलवाने की कोशिश की, लड़की के मुंह से गोली निकाल ली गई , तबतक लड़का निगल चूका था। उनका कहना हैं कि पुलिस ने तुरंत दोनों को जिले के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए ले आई जहां उनका इलाज किया गया। लड़का -लड़की दोनों खतरे से बाहर हैं। डॉक्टरों ने आगामी इलाज के लिए दोनों लड़का -लड़की को दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल के लिए रैफर किया हैं। इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही हैं।

Related posts

गर्लफ्रेंड के कहने उसने उसकी बेरहमी से पिटाई की, का बदला लेने के लिए उसने उसे गोली मारकर दी,पकड़ा गया।

Ajit Sinha

बीजेपी प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और अध्यक्ष ॐ प्रकाश धनखड़ ने दिया निकाय चुनाव प्रभारियों को जीत का मंत्र

Ajit Sinha

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के पांच संकाय सदस्यों का अनुसंधान और विकास अनुदान के लिए चयन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x