Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुमित गौड़ ने राजस्थान के विधानसभा चुनाव की प्रचार में पूरे एक्शन में दिखाई देते।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुमित गौड़ ने राजस्थान चुनाव की प्रचार की बागडोर संभालते हुए तूफानी दौरे कर कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए पूरे जी जान से जुट गए है। गौड़ ने गुरुवार को भी राजस्थान के कई विधानसभाओं में प्रचार किया और इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए इसे जुमलेबाजों की सरकार करार दिया। गौड़ जहां-जहां चुनाव प्रचार के लिए जाते है, वहां-वहां लोगों में उनको सुनने के लिए एक होड़ से लगनी शुरु हो जाती है।
इस मौके पर गौड़ के साथ मुख्य रुप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र शर्मा, युवा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रिंकू चंदीला, दिनेश पंडित, युवा समाजसेवी प्रदीप भट्ट,भीम सिंह तेवतिया,सोनू सुजान,सूरज चौहान, अमित शर्मा, देव पंडित,वरुण बंसल आदि मौजूद थे। सभाओं को संबोधित करते हुए सुमित गौड़ ने कहा कि भाजपा के चार वर्षाे के जुमले और झूठ से जनता तंग आ चुकी है और अब इस सरकार को वोट की चोट से सबक सिखाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान,छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश सहित 5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों में कांग्रेस बहुमत से सत्तासीन होगी और उसके बाद भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरु हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है और उन्हें देश का भावी प्रधानमंत्री मानकर उन्हें मजबूत करने में जुटी हुई है।

Related posts

फरीदाबाद: सीएम मनोहर लाल व केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुजर जल्द स्वस्थ्य हो, इसके लिए प्रॉपर्टी कारोबारी ने किया हवन आयोजन

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मानव रचना यूनिवर्सिटी को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी ने किया ‘QS I-GAUGE Gold Rating’ से सम्मानित

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने अभ्यर्थियों के हित में लिया फैसला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x