Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: बादाम के कट्टों के पीछे छिपाए गए  29 कट्टों मे 527 किलोग्राम 800 ग्राम डोडा पोस्त बरामद, एक शख्स अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस ने एक बार फिर प्रदेश में ड्रग की बड़ी खेप पहुंचाने की कोशिश को नाकाम करते हुए हिसार जिले में एक ट्रक से 527 किलोग्राम 800 ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया है। इस सिलसिले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि रात में गश्त के दौरान पुलिस टीम को एक ट्रक में ड्रग्स की तस्करी के बारे में एक गुप्त सूचना मिली थी।

सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगाली-कैमरी रोड पर बैरिकेटस लगाकर एक ट्रक को रोक कर जब तलाशी ली, तो टीम को बादाम के कट्टों के पीछे छिपाए गए  29 कट्टों मे 527 किलोग्राम 800 ग्राम  डोडा पोस्त बरामद हुआ।इस दौरान पकड़े गए आरोपी की पहचान फतेहाबाद जिले के रहने वाले राजेंद्र के रूप में हुई।प्राथमिक जांच से पता चला कि गिरफ्तार आरोपी अपने सहयोगी के साथ नशीले पदार्थों की तस्करी करता था। वह 4 फरवरी को मुंबई से चला था और मंगलवाड़ा (राजस्थान) से होते हुए हिसार पहुंचा, मंगलवाड़ा से उसने वाहन में 29 बैग डोडा पोस्त लोड किया था।आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Related posts

फरीदाबाद : निगम को दिखाया ठेंगा: राजीव गांधी चौक स्थित डियूरेवल में जिन अवैध निर्माणों को निगम ने तोड़े थे,निर्माण धड़ल्ले से जारी,बेच रहे हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में लुटेरे बिल्डरों की मनमानी से फ्लैट्स खरीदारों के जीवन में आ सकती हैं मुश्किलें, कई लोग गावं चुके है अपनी जिंदगी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सावन के झूले पर आज महिला एसीपी पूजा डाबला जमकर झूलती हुई नजर आई का दृश्य महिला कॉलेज का हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!