Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा: फरीदाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली और राजस्थान से चुराई गई 38 बाइक बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस ने वाहन चोरी पर नकेल कसते हुए जिला नूंह से वाहन चोर गिरोह के मास्टरमाइंड सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से 38 चोरी की मोटरसाइकिलें और एक टाटा 407 वाहन भी बरामद किया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए मास्टरमाइंड की पहचान लियाकत के रूप में हुई है, उसकी गिरफ्तारी पर 5000 रुपये का इनाम भी था। एक अन्य आरोपी की पहचान परवेज उर्फ बोलर के रूप में की गई हैं ।
 
पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गैंग के दो व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल को टाटा गाडी में भरकर बेचने के लिए गांव देवला से होते हुए मायापुरी, दिल्ली जाएंगे। सूचना पर तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाकाबंदी कर टाटा 407 सहित  दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से बिना नंबर प्लेट की 11 मोटरसाइकिल बरामद हुई। कैंटर का इंजन और चेसिस नंबर भी चैक किए तो मिटे हुए मिले। जांच करने पर सभी बाइक गुरुग्राम, फरीदाबाद, दिल्ली और राजस्थान के अलवर से चुराई हुई पाई गईं।
         
प्रारंभिक पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि मास्टरमाइंड लियाकत की आपराधिक पृष्ठभूमि रही है और उस पर पुलिस द्वारा 5000 रूपए  का इनाम भी घोषित था। दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान हरियाणा और पड़ोसी राज्यों दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से चोरी की गई 27 मोटरसाइकिलों की बरामदगी हुई। मामले की आगे की जांच चल रही है।  

Related posts

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 100 रेलगाड़ियों और 5000 बसों के जरिए प्रवासी श्रमिकों को निःशुल्क भेजा जाएगा।

Ajit Sinha

कार में बैठा कर ले गए और पैर में गोली मार दी, अस्पताल में कराया गया भर्ती।

Ajit Sinha

38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मेजबान दोपहर भोज के आयोजन में की शिरकत

Ajit Sinha
error: Content is protected !!