Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

अवैध और मिलावटी शराब बेचने वाले आधा दर्जन अधिक लोग गिरफ्तार, मिलावटी शराब बनाने का समान बरामद। 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा:गौतम बुद्ध नगर जिले में अवैध और मिलावटी शराब का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। आबकारी विभाग और पुलिस की छापेमारी के बावजूद शराब का अवैध कारोबार करने वाले लोग पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। और तो और शराब के ठेकों पर भी मिलावटी शराब बिक रही है। ग्रेटर नोएडा के बिसरख और बादलपुर थाना क्षेत्र में पंचायत चुनाव के मद्देनजर अभियान चलाकर आबकारी विभाग ने अवैध और मिलावटी शराब पकड़ी है। और बरामद की है। इस दौरान मिलावटी शराब का काम करने वाले तीन तस्करो को गिरफ्तार किया गया है। थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने भी अवैध और मिलावटी शराब बना कर बेचने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 2 लाख कीमत मिलावटी शराब और उसे सप्लाई करने के लिए इस्तेमाल करने वाली सेंट्रो कार और टैम्पो को बरामद किया है।  
 
थाना बादलपुर में अवैध शराब की पेटियां के साथ खड़े युवको का नाम राजकुमार और पुनीत है। दोनों शातिर शराब तस्कर है, जो हरियाणा से शराब लेकर लेकर गौतमबुध्द नगर में बेचते है। इसके अलावा ये दोनों मिलावटी शराब बनाकर भी बेचते है। एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि राजकुमार और पुनीत को एक मुखबिर की सूचना पर थाना बादलपुर पुलिस ने नहरवाली खंडहर मकान दूजाना पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 138 लीटर मिलावटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब की सप्लाइ के लिए इस्तेमाल होने वाली सैंट्रो कार बरामद की गई है। इसी थाने की पुलिस ने बिसरख मोड छपरौला से नितिन को गिरफ्तार किया किया है, कब्जे से 44 पव्वे अवैध शराब मिस इंडिया मार्का बरामद किया गया।  

एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने तिगड़ी गेट के पास से अमित पुत्र सच्चे  को 2 लाख मूल्य की 50 पेटी अवैध शराब, और एक टैम्पो बरामद की है। अवैध शराब प्रतिबंधित हरियाणा मार्क की है। नोएडा के थाना एक्सप्रेस वे पुलिस ने अमित पुत्र सच्चे पुस्ता रोड सेक्टर- 128 गढी गांव के सामने से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 45 पेटी मिस इण्डिया देशी शराब मार्का पव्वे 03 प्लास्टिक कट्टो मे व 2 पेटी देशी संतरा हरियाणा मार्का पव्वे अवैध शराब कुल 2265 पव्वे बरामद किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related posts

विधानसभा चुनाव कराने के लिए 3 कम्पनी मांगी गई है जो जल्द फरीदाबाद पुलिस का सहयोग करने के लिए पहुंचेगी-सीपी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के छात्र की हत्या के सनसनीखेज मामले में 3 आरोपित पकड़े गए, पूछताछ जारी….

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने जनवरी में नौ रिश्वतखोर किए अरेस्ट, कई केसों पर जांच जारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x