Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के छात्र की हत्या के सनसनीखेज मामले में 3 आरोपित पकड़े गए, पूछताछ जारी….


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: वीरवार को अग्रवाल कॉलेज के छात्र रितेश कुमार की चाकू मारकर सनसनीखेज हत्या करने पर मृतक के पिता संतोष कुमार निवासी गर्ग कॉलोनी पार्ट- 2 बल्लभगढ़ के थाना शहर बल्लभगढ़ में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका लड़का अग्रवाल कॉलेज में बीकॉम फर्स्ट ईयर में पढ़ता था। 27 मार्च, वीरवार को दिन के समय हिमांशु और उसके साथ 10/12  लड़के आए और उसके लड़के पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, इसी दौरान हिमांशु ने उसके लड़के रितेश की छाती में चाकू मार दिया, जिससे उसके बेटे की मृत्यु हो गई थी। जिसकी शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ़ में हत्या के धारा में मामला दर्ज किया गया।पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि मामले की गंभीरता के मध्यनजर पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने पुलिस उपायुक्त अपराध को आरोपितों की धरपकड़ के लिए निर्देशित किया। मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने 3 आरोपित  बल्लू उर्फ कौशलेंद्र निवासी तिरखा कॉलोनी, पंकज निवासी  भाटिया कॉलोनी व सचिन निवासी  पंचवटी कॉलोनी, पलवल को राउंडअप किया है। बल्लू उर्फ कौशलेंद्र व पंकज को हरिद्वार से काबू किया है।प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित  बल्लू उर्फ कौशलेंद्र, हिमांशु का पुराना दोस्त है, जिन्होंने गांव फतेहपुर बिलोच के स्कूल में साथ पढ़ाई की थी। कल 27 मार्च को हिमांशु उसको अपने साथ झगड़ा करने के लिए अग्रवाल कॉलेज लेकर आया था। पंकज, अग्रवाल कॉलेज में पढता  है तथा हिमांशु का दोस्त है, जिसको हिमांशु ने घटना स्थल पर बुलाया था। वहीं सचिन भी अग्रवाल कॉलेज में पढता है तथा हिमांशु का मित्र है। 27 मार्च को दिन के समय हिमांशु ने फोन करके सचिन को भी घटनास्थल पर बुलाया था। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि रितेश के साथ इन्होंने झगड़ा किया था।  झगड़े के दौरान चाकू मारने से रितेश की  मृत्यु हो गई थी। आरोपितों  से पूछताछ जारी है।

Related posts

अंतरराज्यीय ऑटो लिफ्टर गिरोह का पर्दाफाश,7 लक्जरी कारें, 3 बाइक और मास्टर चाबी बरामद

Ajit Sinha

हल्का पटवारी विक्रम सिंह 10000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में देश में हरियाणा का बजाए डंका: डॉ अमित अग्रवाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x