Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम :एसटीएफ ने कमला पार्क, सोहना के पास से एक 50000 रूपए के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार,3 जिलों में 4 केस दर्ज हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

गुरुग्राम: स्पेशल टास्क फाॅर्स ने आज 50000 रूपए के ईनामी एक बदमाश को एक देशी पिस्तौल व 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया हैं। पकडे गए बदमाश रविंद्र उर्फ़ रब्बो के खिलाफ फरीदाबाद, पलवल व गुरुग्राम के थानों कातिलाना हमले,मारपीट करने व सरकारी काम बाधा डालने व मारपीट करने के कुल चार मामले दर्ज हैं। पुलिस की माने तो आरोपी बदमाश को आज अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया हैं।

एसपी नाजनीन वसीन ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनकी टीम ने आज 50000 के इनामी बदमाश रविंद्र उर्फ़ रब्बो निवासी रोहता पट्टी ,होडल जिला पलवल को कमला नेहरू पार्क  नजदीक सोहना के पास से मंगलवार को गिरफ्तार किया हैं और इसके पास से एक पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया हैं। उनका कहना हैं कि पकडे गए बदमाश रविंद्र उर्फ़ रब्बो के ऊपर फरीदाबाद के एक थाने में मुकदमा नंबर -456 ,दिनांक 26 अगस्त 2017, भारतीय दंड सहिंता की धारा 148 , 149, 186 , 332, 353, 506 ,4,5 ,25 -54 -59 के तहत दर्ज हैं,  जिला पलवल के होडल थाने  में मुकदमा नंबर 531,दिनांक  20 अगस्त 2017 को भारतीय दंड सहिंता की धारा 148 , 149 , 307 , 323, 506 ,379 बी व 25 -54 -59 के तहत दर्ज हैं, गुरुग्राम के सेक्टर -10 थाने में मुकदमा 458, दिनांक 7 जून 2017 , भारतीय दंड सहिंता की धारा 186 ,307 ,332 , 353 व 34 तथा सदर पलवल थाने में एक और मुकदमा दर्ज हैं। इन मुकदमों में बदमाश रविंद्र उर्फ़ रब्बो  भगोड़ा घोषित हैं। उनका कहना हैं कि आरोपी रविंद्र को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया हैं के  बाद उससे गहनता से पूछताछ की जाएगी।

Related posts

त्योहारों के दौरान जनमानस की सुरक्षा हेतु गुरुग्राम पुलिस एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग का संयुक्त मार्च।

Ajit Sinha

यमुना एक्शन प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गुरुग्राम में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित।

Ajit Sinha

थाना डीएलएफ सेक्टर -29 के एसएचओ रवि थाना को मिला ‘Best SHO Of The Month East Zone3(May-2025)’  का पुरस्कार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x