Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ : लिंग जाँच के अवैध खेल का किया भांडा फोड, आरोपी डॉक्टर अल्ट्रासॉउन्ड मशीन को लेकर हुआ फरार हो गया।

विनीत पंसारी की रिपोर्ट  
महेन्द्रगढ़ :  शहर के मोहल्ला बास के एक घर में  स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर  लिंग जाँच के अवैध खेल का भांडा फोड किया है। आरोपी  डॉक्टर  अल्ट्रासॉउन्ड मशीन को लेकर फरार हो गया।  मौके से 20 हजार रूपये व लिंग जाँच में प्रयोग की जाने वाली जैली बरामद की है। वहीं पुलिस इस मामले की जाँच में जुट गई हैं।
 प्रदेश सरकार द्वारा लिंग जाँच को लेकर कडे कदम उठाये जाते है परन्तु इस अवैध धंधे में लिप्त डॉक्टर नए नए तरीके अख्तियार कर इस काम को अंजाम देने में लगे हुए हैं।  महेन्द्रगढ़ के मोहल्ला बास के एक घर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर  लिंग जाँच  का मामला उजागर किया है। स्वास्थ्य विभाग टीम के ईंचार्ज डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि महेन्द्रगढ़ शहर में लिंग जांच का अवैध कार्य हो रहा है । उसके बाद विभाग की तरफ से रणनीति तैयार की गई और उसके बाद फर्जी मरीज को लिंग जांच के लिये भेजा । विभाग द्वारा तैयार किया गया डिकॉय मरीज को लिंग जांच के लिये भेजा गया तो उसे शहर के मोहल्ला बास के एक घर में ले गए   जहां पर लिंग जांच के लिए  एक मशीन मौजुद थी । रणनीति के अनुसार आरोपी डॉक्टर व मकान मालकिन महिला दलाल को लिंग जांच के लिए  तय की गई राशि दी गई। उसके बाद जब विभाग व पुलिस की टीम ने रेड की तो आरोपी डॉक्टर अल्ट्रासॉउन्ड मशीन को लेकर वहां से फरार हो गया। वहीं महिला दलाल को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है।  विभाग की टीम को मौके से 20 हजार रूपये व लिंग जाँच में प्रयोग की जाने वाली जैली बरामद की है। समाचार लिखे जाने तक  स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस कार्यवाही  में जुटी हुई थी ।

 

Related posts

फरीदाबाद : सेक्टर -9 अपने कार्यालय के प्रागण में 70 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक आनन्द कौशिक ने झंडा फहराया

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सूरजकुंड के दयालबाद स्थित सोसायटी के एक फ्लैट में एक ही परिवार के 4 लोगों ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha

नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट द्वारा ज्ञान पथ लाल किला, दिल्ली में कवि सम्मेलन का आयोजन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x