Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम : नौ सौ मीटर में बिजली कनेक्शन के लिए,विधायक कार्यालय में दूसरे दिन भी लगा दरबार , 400 लोगों ने कनेक्शन लिया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की आयुद्ध डिपो के नौ सौ मीटर क्षेत्र में बिजली कनेक्शन की अनुमति मिलने के बाद विधायक उमेश अग्रवाल के कार्यालय में शुक्रवार से शुरु हुआ दरबार शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। पिछले दो दिनों के दौरान बारह सौ से भी अधिक बिजली कनेक्शन के लिए जानकारी लेने पहुंचे। बिजली कनेक्शन के आवेदन स्वीकार कर रहे बिजली निगम की टीम के अनुसार शनिवार सायं तक करीब चार सौ लोगों की बिजली फीस कनेक्शन जमा हो चुकी है, जिन आवेदनों की अभी किसी कारण फीस जमा नहीं हो पाई वे रविवार को इसी कार्यालय में तीसरे दिन भी लगने वाले दरबार में जमा करा सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि नौ सौ मीटर एरिया में नए बिजली कनेक्शन देने पर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी थी। इस मामले में पिछले कई वर्षों से मामला न्यायालय में विचाराधीन था। विधायक उमेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से आग्रह कर हाईकोर्ट में इस मामले की प्रभावी कार्रवाई कराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने सरकारी पक्ष की पैरवी कर रहे वकीलों को निर्देश दिए कि वे सरकार के पक्ष को मजबूती से रखते हुए अदालत को इस तथ्य से अवगत कराएं कि बिजली कनेक्शन पर रोक होने की वजह से इस एरिया में बसी कालोनियों में प्रति वर्ष करोड़ों रूपये की बिजली चोरी होती है। पैरवी कर रहे वकीलों ने अदालत के समक्ष बिजली को मूलभूत जरूरतों में भी शामिल बताया।हाईकोर्ट बैंच ने केन्द्रीय रक्षा मंत्रालय का हलफनामा दायर होने के बाद नौ सौ मीटर क्षेत्र में बिजली के अस्थाई कनेक्शन जारी करने की अनुमति दे दी। हाईकोर्ट ने रक्षा मंत्रालय के आग्रह पर व्यवस्था दी कि ये बिजली कनेक्शन प्राॅपर्टी के सबूत के तौर पर स्वीकार्य नहीं होंगे।



विधायक उमेश अग्रवाल का कहना है कि नौ सौ मीटर क्षेत्र में हाईकोर्ट की अनुमति से पीने के पानी की समुचित आपूर्ति की व्यवस्था कराने के बाद उन्होंने इस क्षेत्र में बिजली आपूर्ति का मार्ग प्रशस्त करने के प्रयास शुरु कर दिए थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इन प्रयासों को सिरे चढ़ाने में पूरी मदद की। उन्होंने कहा कि बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करने के लिए लोगों को भटकना न पड़े इस उद्देश्य से उन्होंने अपने कार्यालय में तीन दिवसीय दरबार का आयोजन कराया। यह दरबार रविवार को भी जारी रहेगा। उन्होंने नौ सौ मीटर क्षेत्र की कालोनियों राजीव नगर, संजय ग्राम, शिव विहार, शीतला काॅलोनी, अशोक विहार व सुखराली एन्कलेव आदि के निवासियों को सलाह दी कि वे इस दरबार का लाभ उठाते हुए रविवार को अपने आवेदन जमा करा दें। रविवार के बाद कोई भी आवेदक बिजली कनेक्शन के लिए आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Related posts

चारों विधानसभा क्षेत्रों में  सायं 5.30 बजे तक करीब  52.33 प्रतिशत मतदान हुआ: जिला निर्वाचन अधिकारी अमित खत्री

Ajit Sinha

गुरुग्राम :निर्माणधीन 4 मंजिला ईमारत तास की पत्तों की तरह भरभरा गिरी, 8 लोगों के दबे होने की आशंका,5 घंटों में 1 भी नहीं निकला।

Ajit Sinha

स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी और डीएलएफ यूनिवर्सल लिमिटेड के बीच जमीन हस्तांतरण मामले में शामिल किसी को भी क्लीन चिट नहीं दी गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x