Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: व्यापारी वर्ग सीपी संजय कुमार का दिल से धन्यवाद,मांगर चौकी, क्राइम ब्रांच, 30 व 85 के इंचार्ज होंगें सम्मानित, 3 लूटेरे पकड़े।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : सेक्टर -28 इलाके में हुए इलेक्ट्रिकल व्यापारी  पर जानलेवा हमला करके स्कूटी व 40 हजार रुपए लूटने के मामले में क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -85 ने एक नौकर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किए हैं। घायल व्यापारी का ईलाज अभी भी सेक्टर -16 के निजी अस्पताल में चल रहा हैं और वह पिछले 50 घंटों से अस्पताल के बिस्तर पर लगातार बेहोश पड़े हैं। पुलिस की इस उपलब्धि से खुश व्यापारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लखन कुमार सिंगला के नेतृत्व में 50 से अधिक व्यापारी सोमवार को पुलिस कमिश्नर संजय कुमार का धन्यवाद व मांगर चौकी इंचार्ज कैलाश सिंह, क्राइम ब्रांच,प्रभारी विमल राय व क्राइम ब्रांच, सेक्टर -85 के इंचार्ज सुमेर सिंह को बेहतरीन कार्य करने के लिए सम्मानित करेंगें।

मिली जानकारी के अनुसार बीते 4 जनवरी शुक्रवार की रात करीब सवा नौ बजे सेक्टर -29 -भूड़ कालोनी डिवाइडिंग रोड स्थित भूड़ कालोनी एरिया में इलेक्ट्रिक के सामानों की दुकान हैं, का 68 वर्षीय मालिक सुभाष जिंदल अपने स्कूटी पर सवार होकर अपनी दूकान से अपने निवास सेक्टर -28 के मकान नंबर -1888 में जा रहे थे जैसे ही वह सेक्टर -28 के मकान नंबर 1939 के समीप पहुंचे तो पीछे की तरफ से बाइक सवार लूटेरों ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह निचे सड़क पर गिर गए। इस दौरान लूटेरों ने उनके सिर में अज्ञात हथियार से चोट मार कर उन्हें लहुलुहान कर दिया और उनकी स्कूटी व उसमें रखे तक़रीबन 40000 रूपए लूट कर फरार हो  गए।



कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला का कहना हैं कि लूटेरे के शिकार व्यापारी सुभाष जिंदल अभी भी सेक्टर -16 के एक निजी अस्पताल के बिस्तर पर बेहोश पड़े हैं।
इस बात को लगभग 50 घंटों से अधिक हो चुके हैं, उनका कहना हैं कि पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के दिशा -निर्देश पर उनकी टीम ने मात्र  48 घंटों में ही तीनों लूटेरों को धर दबोचा, जिनमें पीड़ित के दूकान का एक नौकर हैं और दो उसके रिश्तेदार हैं। उनका कहना हैं कि व्यापारी वर्ग फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई से बहुत संतुष्ट और खुश हैं, की वजह से व्यापारी संगठन के लोग फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर संजय कुमार, एसीपी क्राइम यशपाल खटाना का तहे दिल से धन्यवाद करेंगें,साथ ही घायल व्यापारी सुभाष जिंदल को जिंदगी देने वाले गांव मांगर पुलिस चौकी इंचार्ज कैलाश सिंह, क्राइम ब्रांच, सेक्टर -30  के इंचार्ज विमल राय व क्राइम ब्रांच,सेक्टर -85 के इंचार्ज सुमेर सिंह को बेहतरीन कार्य करने और लूट में शामिल तीनों लूटेरों को मात्र 48 घंटों में पकड़ने के लिए व्यापारी वर्ग तहे दिल से सम्मानित करेंगें। पीड़ित के दुकान का पुराना नौकर हिमांशु उर्फ़ उमाशंकर और उसके दो पडोसी जोकि रिश्तेदार भी हैं, को ओल्ड फरीदाबाद के वसेलवा कालोनी ,ओल्ड फरीदाबाद से गिरफ्तार किए गए हैं और लूटी हुई स्कूटी पुलिस ने बरामद कर ली है। लूटी गई स्कूटी में 40000 रूपए होने की बात बताई गई थी, वह बात सहीं नहीं हैं।

Related posts

अवैध खनन को रोकने के लिए 8 जिलों में करवाई जाएगी मैपिंग – गृह मंत्री अनिल विज

Ajit Sinha

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आज 16 आईएएस और 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति आदेश जारी किए है -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम का नहरपार के अलग -अलग हिस्सों में चला बुल्डोजर, कई अवैध निर्माणों को तोडा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x