Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम :पुलिस ने दी नई जिंदगी :सदर थाना पुलिस ने 12 फ़ीट गहरे गढ्ढे में खुदाई के दौरान मिटटी में दबे तीन लड़कों को जिंदा निकाला।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

गुरुग्राम :थाना सदर इलाके में आज केबल डालने के उद्देश्य से जेसीबी मशीन से खुदाई करते समय 3 जवान उम्र मजदूर  उसमें दब गए। मिटटी में दबने की सूचना मिलते ही सदर थाना  की पुलिस मौके पर पहुंच गई और दबे हुए तीनों मजदूरों  को बड़े ही सूझबूझ के साथ बाहर निकला और घायल अवस्था में उपचार हेतु वहीँ के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां पर तीनों मजदूरों  का अभी इलाज चल रहा हैं।

सदर एसीपी अमन यादव का कहना हैं कि मेदांता हॉस्पिटल के साथ लगते दीवार के साथ बिजली के केबल डालने के उद्देश्य से  जेसीबी मशीन से खुदाई की जा रही थी. खुदाई की गहराई तक़रीबन 12 फ़ीट थी में तीन मजदूर  कार्य कर रहे थे उस दौरान तीनों मजदूर  मिटटी के निचे दब गए।  घटना की सूचना मिलते ही सदर थाने के एसएचओ दलबीर सिंह अपने टीम के साथ मौके पर तुरंत पहुंच गए। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बड़ी सूझबूझ के साथ गढ्ढे में एक एक करके तीनों मजदूरों को बाहर निकाला और  मौके पर उपस्थित  मेदांता अस्पताल के एम्बुलेंस में डाल कर हॉस्पिटल  ले गए जहां पर उन तीनों का  ईलाज किया गया अब घायल तीनों मजदूरों  बिल्कुल ठीक बताए गए  हैं।घायलों मजदूरों के नाम राहुल उम्र 19 साल , रिंकू उम्र 21 साल व रुपेश उम्र 30 साल हैं।

Related posts

5 लाख के इनामी, 22 केसों में शामिल: मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर मेनपाल उर्फ़ बदली/धीला कंबोडिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया

Ajit Sinha

अपराधी रविंद्र उर्फ़ सरकार के अवैध मकान पर गुरुग्राम पुलिस प्रशासन का चला बुलडोज़र , किया ध्वस्त।

Ajit Sinha

संजय सिंह की रिहाई ने मोदी सरकार की साजिशों को किया बेनकाब: डॉ. सारिका वर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x