Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

पत्नी की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में आरोपित पति व उसकी प्रेमिका गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पत्नी की गोली मार कर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में पति और उसकी प्रेमिका को अपराध शाखा , मानेसर, गुरुग्राम की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अंकित उम्र 25 वर्ष और रजनी उम्र 38 वर्ष है। ये सनसनीखेज वारदात को दिनांक 22 मई 2026 को अंजाम दिया गया था। इस मामले में थाना मानेसर , गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मुकदमे में उपरोक्त दोनों आरोपितों को आज रविवार को अपराध शाखा मानेसर, गुरुग्राम की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 22.05.2026 को एक महिला ने थाना मानेसर,गुरुग्राम में एक शिकायत  के माध्यम से बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी का विवाह फरवरी -2026 में मानेसर निवासी अंकित के साथ हुआ था। दिनांक 21.05.2026 को उसे  सूचना मिली कि उसकी  बेटी घर से लापता है। इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की तथा ससुराल पक्ष से संपर्क किया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उसकी बेटी को गायब करने में उसके पति एवं ससुराल पक्ष की संलिप्तता होने का संदेह है। प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना मानेसर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।
उनका कहना है कि पुलिस जांच के दौरान गुमशुदा महिला का शव दिनांक 22.05.2026 को मानेसर के एक कमरे से बरामद किया गया, जिसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। जिसके उपरांत मुकदमा  में हत्या से संबंधित धाराएं जोड़ी गई। अपराध शाखा मानेसर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए 1 महिला सहित 2 आरोपियों को मानेसर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों के नाम अंकित (उम्र-25 वर्ष) निवासी मानेसर, गुरुग्राम व रजनी देवी (उम्र-38 वर्ष) निवासी गांव औरंगाबाद जिला झज्जर, हरियाणा हैं।  पुलिस जांच व आरोपियों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी अंकित व रजनी का पिछले 3 वर्ष से अफेयर चल रहा था। रजनी पिछले काफी समय से मानेसर में किराए पर रह रही थी। अंकित दिनांक 21.05.2026 को सुनियोजित योजना के तहत अपनी पत्नी को रजनी के किराए के कमरे पर ले गया तथा वहां पर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात में प्रयोग किया गया हथियार आरोपी 2 महीने पहले ही उत्तर-प्रदेश से लेकर आया था। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंकित व रजनी हरिद्वार चले गए तथा वहां से नेपाल भाग गए। आरोपी 30 जून को भारत वापस आए थे।

Related posts

फरीदाबाद: फर्जी वसीयत बनाने के एक मामले में मामा -भांजा के खिलाफ सूरजकुंड थाने में एफआईआर दर्ज

Ajit Sinha

निवेश के नाम पर 2.53 करोड़ रुपए की साइबर ठगी के मामले में 3 आरोपित पकडे गए।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: पॉश सोसाइटी के प्रांगण में अपने कार में बैठ कर शराब पी रहे प्रॉपर्टी डीलरों को गोलियों से भुना, दो की मौत -देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x