Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय विशेष

मजाक में पार्किंग में खड़ी बस ले भागे बच्चे, और फिर…क्या हुआ,भागे लोग,बच्चे को पुलिस के हवाले किया

चेन्नई के त्रिपलीकेन इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो नाबालिग मस्ती-मजाक में पार्किंग में खड़ी एक बस ले भागे. बच्चों को बस चलाता देख लोग जान बचाने के लिए यहां-वहां भागने लगे, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर बस एक बिजली के बॉक्स से जा टकराई और थम गई.बताया जा रहा है कि बस त्रिपलीकेन में एक पार्किंग में खड़ी थी. तभी दो नाबालिग दोस्त उसमें चढ़े. उनमें से एक दोस्त ड्राइविंग सीट पर बैठ गया और दूसरा बस चलाने के लिए कहने लगा. दोनों बच्चों ने मिलकर बस को चलाना शुरू कर दिया.

जब लोगों की नजर बस पर पड़ी तो उनके रौंगटे खड़े हो गए. लोग जान बचाने यहां-वहां भागने लगे. तभी कुछ दूर जाकर बस एक बिजली के बॉक्स से जा टकराई और रुक गई. गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. हादसे में बच्चे बाल-बाल बच गए. लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. बस के आगे का हिस्सा क्षति ग्रस्त हो गया है. पुलिस बच्चों से पूछताछ कर रही है. हालांकि, अब तक किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया गया है.

Related posts

अचानक समुद्र के ऊपर तैरने लगा घर, पलक झपकते ही ऐसे उजड़ गई पूरी बस्ती, देखें वायरल वीडियो

Ajit Sinha

पूर्व महिला कॉन्स्टेबल ने एक कॉन्स्टेबल की मांगों को पूरी नहीं की तो उसकी हत्या कर, उसके शव को नाला में दबा दिया-अरेस्ट

Ajit Sinha

केजरीवाल सरकार ने नए सेना भवन के निर्माण का रास्ता किया साफ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x