Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम :साइबर सेल ने एयरलाइन्स एचआर के अधिकारी बन कर नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

गुरुग्राम: थाना साइबर सेल ने एयरलाइन्स एचआर के कर्मचारी बन कर नौकरी लगाने के नाम लोगों से ठगी करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किए हैं,पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के बैंक खातों को  सीज किए हैं और एक मोबाइल फोन बरामद भी  की हैं पकडे गए इन तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना साइबर सेल ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज की गई  हैं।

एयरलाइन्स एचआर के एक कर्मचारी ने साइबर सेल में एक शिकायत दी थी कि कुछ लोग उनके नाम का इस्तेमाल करके लोगों से नौकरी लगाने के नाम पर ठगी कर रहा हैं।  इसके बाद साइबर सेल ने जब मामले की जांच शुरू की तो उसकी सुई मोहम्मद सोफिया निवासी सिरोहा ,जिला बिजनौर ,उत्तरप्रदेश हाल मकान न. 156 ,हौज रानी,मालवीय नगर ,दिल्ली के रूप में की गई, के बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद आरोपी मोहम्मद सोफिया को गिरफ्तार किया गया और उसे अदालत में पेश कर 30 जनवरी  को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किए गए, जिनमें  एक का  नाम गोपाल किशन निवासी मकान न. सी -1 ,501 ,संगम बिहार ,थाना तिगड़ी व हरिश पहुंजा  निवासी मकान।  60 -ए ,हौजरानी ,मालवीया नगर ,दिल्ली हैं। पुलिस अधिकारी की माने तो यह लोग एयरलाइन्स में नौकरी लगाने के नाम पर अपने खाते में लाखों रुपए डलवा लिए और उन लोगों की न तो नौकरी लगी ,ना ही उनके पैसे लौटाए।

Related posts

चालू वित्त वर्ष में अब तक 7 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर 229 बेरोजगारों को दिया गया स्वः रोजगार का प्रशिक्षण-डीसी 

Ajit Sinha

गुरुग्राम: नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर के. के. राव ने दूसरी बार पदभार संभाला

Ajit Sinha

चार पिस्टल और 8 मैगजीन के साथ एक शख्स को पुलिस ने पकड़ा, मथुरा से खरीद कर लाया था।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x