Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम : जींद उप-चुनाव में भाजपा उम्मीदवार कृष्ण चंद मिड्ढा की जीत पर विधायक उमेश अग्रवाल हुए गदगद, कांग्रेस को औकात बता दी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं गुरुग्राम विधायक उमेश अग्रवाल ने जींद उप-चुनाव में भाजपा उम्मीदवार कृष्ण चंद मिड्ढा की जीत को भारतीय जनता पार्टी की जन हितैषी नीतियों पर मुहर करार देते हुए कहा कि इस चुनाव में यह स्पष्ट हो गया है कि हरियाणा की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के नेतृत्व में विश्वास बरकरार है।



जींद उप-चुनाव में भाजपा उम्मीदवार कृष्ण मिड्ढा की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया में विधायक उमेश अग्रवाल ने कहा कि चुनाव से पूर्व उन्होंने दो दिन जींद का दौरा कर वहां के लोगों से संपर्क किया था। इस दो दिवसीय दौरे के बाद ही उन्होंने मतदान से पहले ही बयान जारी कर भाजपा उम्मीदवार की एक तरफा जीत की घोषणा कर दी थी। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में अपने जन संपर्क के दौरान वे जहां भी गए उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में माहौल पाया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं गुरुग्राम विधायक उमेश अग्रवाल ने कहा कि जींद के वोटरों ने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों को आइना दिखा दिया है कि हरियाणा में उनका जनाधार सिमट चुका है। कांग्रेस की ओर से हरियाणा के मुख्यमंत्री के दावेदार के रूप जींद उप-चुनाव में मैदान में उतारे गए कांग्रेस के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला को भी जींद के मतदाताओं ने उनकी औकात दिखाते हुए साफ कर दिया कि कांग्रेस को हरियाणा की सत्ता में वापसी के सपने देखना छोड़ देना चाहिए। विधायक उमेश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियां भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दुष्प्रचार के नए-नए हथकंडे और बहाने तलाशती रहती है लेकिन हरियाणा की जागरुक जनता का विश्वास प्रधानमंत्री श्री मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला में पहले से और गहरा हुआ है। श्री अग्रवाल का कहना है कि हरियाणा के पारदर्शी प्रशासन ने भी जींद उप-चुनाव में भाजपा उम्मीदवार की जीत में विशेष भूमिका अदा की। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई ग्रुप डी की 28 हजार 218 नियुक्तियों में बरती गई पारदर्शिता का भी पूरे प्रदेश में सार्थक संदेश गया है।

Related posts

बच्चों के प्रति हो रहे अपराध को ना छुपाएं, हो सकती है 6 माह की सजा

Ajit Sinha

सबसे पहले महिला से बलात्कार करके किया प्रेग्नेंट,और शादी करने करने से किया मना,हुआ केस ,दर्ज,अब उसकी हत्या कर दी-अरेस्ट।

Ajit Sinha

गुरुग्राम वासियों ने अर्थ आवर के दिन शनिवार को (777000) सात लाख सततर हजार यूनिट की बचत की, धन्यवाद किया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x