Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद कांग्रेसी विधायक ललित नागर ने केंद्रीय वित्तमंत्री पीयूष गोयल द्वारा पेश किए गए बजट को पूरी तरह से चुनावी बजट करार दिया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद :तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक ललित नागर ने आज केंद्रीय वित्तमंत्री पीयूष गोयल द्वारा पेश किए गए बजट को पूरी तरह से चुनावी बजट करार देते हुए कहा कि इस बजट में आम आदमी के लिए कुछ नहीं है और सरकार ने 5 लाख तक की वार्षिक आय पर इंकम टैक्स में छूट देने की जो रियायत दी है, वह कोई सरकार की उपलब्धि नहीं  है बल्कि उपलब्धि तो तब होगी, जब सरकार आम आदमी की सालाना इंकम को 5 लाख करें, अगर सरकार को यह रियायत देनी भी थी तो वह इसे चार साल पहले लागू करते। अब जबकि चुनाव नजदीक है तो भाजपा को आम आदमी की याद आई है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार देश में बेरोजगारी की बढ़ती समस्या को लेकर सरकार ने इस बजट में कोई ऐसा प्रावधान नहीं किया, जिससे कि बेरोजगारों को राहत मिल सके। यह बजट केवल जुमलेबाजी और आने वाले चुनावों के मद्देनजर आम आदमी को लॉलीपॉप देने के बराबर है।



Related posts

फरीदाबाद में नई अतिरिक्त उपायुक्त के रूप में अंजली श्रोत्रिया ने संभाला कार्यभार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद दशहरा कमेटी ने भूमि पूजन व रामलीला, “रामायण” का उद्घाटन रिबन काटकर प्रमुख समाजसेवी महिपाल बैसला ने किया

Ajit Sinha

विधायक नीरज शर्मा ने सीएम को लिखा पत्र, 200 करोड़ के भ्रष्टाचार में गाज छोटे अधिकारियों पर गिरी, बड़े अधिकारी को सरकार ने बख्शे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x