Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम :क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -17 ने एक ऐसा गिरोह का पर्दाफाश किया हैं जो सवारियों को हथियारों के बल पर लूट लेते थे,15 केस सुलझे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -17 ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया हैं जो पहले अपने कार में सवारियों को बिठाता था फिर उन सवारियों को सुनसान जगहों ले जाकर हथियारों के बल पर लूट व छीना झपटी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। पकड़े गए लूटेरों के पास से दो स्विफ्ट डिज़ायर कार पुलिस ने बरामद किए हैं। यह खुलासा एसीपी क्राइम शमशेर सिंह ने सीपी कांफ्रेंस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किया है।
एसीपी क्राइम शमशेर सिंह ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते 3 दिसंबर को सेक्टर-18 थाना में एक केस रजिस्टर किया गया था जिसमें शिकायतकर्ता ने कहा था कि एक कार में सवार हो कहीं जाने के लिए बैठा था ने उसे गुरुग्राम में ही एक सुनसान जगह पर ले गया और  हथियार दिखा कर उसे जान से मारने की धमकी देकर, उसके पास जो भी कीमती सामान थे वह सब के सब लूट लिए।  उनका कहना हैं कि इस केस की आगे कार्रवाई की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -17 के प्रभारी नरेंद्र चौहान को सौपी गई थी। जब इंचार्ज नरेंद्र चौहान की टीम ने इस केस की जांच शुरू की तो उन्हें ऐसे वारदातों को अंजाम देने वाला एक गिरोह पता चला कि एक ऐसा गिरोह सक्रीय है इस वक़्त इफ्को टोक्यो चौक के समीप हैं, को पकड़ने के लिए उन्होनें तुरंत एक जाल बिछाया और यह चारों लूटेरे उसमें फंस गए। उनका कहना हैं कि पकडे गए  चारों लूटेरों ने अपना नाम साहिल निवासी गांव हिमरतला ,जिला नूह , साहिल निवासी गांव मलूका जिला पलवल , साजिद निवासी गांव पल्ला, जिला नूह व शाहिद निवासी गांव हिमरतला , जिला  नूह बताया। जब पुलिस पकडे गए सभी लूटेरों से गहनता से पूछताछ की गई तो उसने गुरुग्राम में इस तरह के 15 वारदातों को अंजाम देना कबूल किए हैं। उनका कहना हैं कि आज पकड़े गए चारों  लूटेरे को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। इस दौरान इन लूटेरों से लुटे हुए समानों को बरामद किए जाएंगे। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि ज़्यदातर लोगों से मोबाइल फोन ,घड़ी, कैश ,लेपटॉप आदि कीमती सामानों को लुटे हैं।
PropellerAds

 

Related posts

एसटीएफ गुरुग्राम की टीम ने आज कौशल गैंग का गुर्गा व मोस्टवांटेड 5000 के ईनामी बदमाश दीपक उर्फ़ दीपू को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

करोड़ों के घोटाले के आरोप में कंपनी के महा प्रबंधक लाखन सिंह गिरफ्तार।

Ajit Sinha

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की छत्रछाया में निरंकारी समागम 11 को पटौदी, गुरुग्राम में

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x