Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम: जन्मदिन पार्टी के बाद क्लब में सोए दो लोगों की मौत, इनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल, पुलिस जांच में जुटी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:एक नाइट क्लब में दो लोगों की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई, मरने वालों में एक पुरुष और महिला हैं। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया हैं, कल मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंपा जाएगा। अभी इस केस की जांच पुलिस कर रही हैं। ये लोग कल रात जन्मदिन पार्टी के बाद क्लब में ही सो गए थे, और इन दोनों की मौत हो गई।

पुलिस की माने तो गोल्फ क्लब स्थित एक नाइट क्लब में रविवार की रात को जन्मदिन की पार्टी आयोजित की गई थी, पार्टी के बाद तीन महिला और एक पुरुष क्लब में अंगीठी जलाकर कर सो गए। .इनमें से एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। इस सूचना के बाद इलाके की पुलिस मौके पहुंची , और जांच की कार्रवाई में जुट गई , जांच के बाद पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर जिले के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया , कल मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आगे पुलिस की कार्रवाई जारी हैं।

Related posts

जी-20 समिट की चौथी शेरपा बैठक: सांस्कृतिक संध्या में विदेशी मेहमानों ने हरियाणा की समृद्ध पारंपरिक विरासत को समझा

Ajit Sinha

हरियाणा: पुलिस टीम को लूटने की कोशिश करने के मामले में तीन आरोपितों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

पुलिस प्रशिक्षण केंद्र भौंडसी में 1766 सिपाही बेसिक ट्रेनिंग पूरा करने के बाद जन सेवा को समर्पित होंगे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x