Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फ़रीदाबाद ब्रेकिंग: बृजेश हत्या कांड में एक आरोपित को क्राइम ब्रांच -85 की टीम ने किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बृजेश हत्याकांड में शामिल एक आरोपित को क्राइम ब्रांच -सेक्टर -85 की टीम ने आज गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम मिथिलेश है। आरोपित ने  कोई नुकीले चीज घोंप कर हत्या की ,और नाले में गिराकर फरार हो गया जहां से पुलिस ने युवक का शव बरामद किया था जिसका नाम बृजेश है।  इस संबंध में थाना सारन में हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। अब हत्या के दर्ज मुकदमे में आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।   

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि गत 8 जनवरी को पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी में मुकेश निवासी कपड़ा कॉलोनी,एनआईटी.फरीदाबाद ने दी अपनी शिकायत में बताया कि उनके द्वारा उसके भाई ब्रिजेश की, नशे में होने के कारण शिव बाउंड्री के पास वाले नाले में गिरकर डूबने से मौत हो जाने बारे जानकारी दी थी लेकिन अब उसको पता चला है कि उसके भाई ब्रिजेश की मौत नाले में डूबने से नहीं हुई है बल्कि मिथलेश कुमार निवासी कपडा कालोनी, एन आई टी. फरीदाबाद ने कोई नुकीली चीज से चोट मारकर नाले में गिरा कर उसके भाई ब्रिजेश को हत्या की है।

जिस पर थाना सारन में हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर- 85 की टीम ने आरोपित मिथिलेश कुमार को डबुआ कॉलोनी से गिरफ्तार किया है।आरोपित से पूछताछ में सामने आया कि वह नशे का आदी है नशे की हालत में मृत ब्रिजेश के साथ एक ही दिन पहले झगड़ा हो गया था। उसने बदला लेने के लिए ब्रिजेश को शराब पिलाई और नुकीले हथियार से चोट मारकर नाले में गिरकर हत्या कर दी और मौके से भाग गया। आरोपित को मामले में अधिक जानकारी के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

गोगी गैंग के एक सदस्य की हत्या करने से पहले ही शार्प शूटर रोहित लाथवाल उर्फ़ दीपक मंडवाल, निवासी सोनीपत पकड़ा गया -दो पिस्तौल बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:अपराधियों की अब खैर नहीं होगी क्योंकि अब उनके ऊपर भी तीसरी आंख की रहेगी नजर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल के अध्यक्ष जगदीश भाटिया ने पुलिस कमिश्नर के के राव से की मुलाकात

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x