Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य हरियाणा

गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राज बब्बर ने तावड़ू की घटना में घायल हुए लोगों से अस्पताल जाकर मुलाकात की।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: आज गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राज बब्बर ने तावड़ू की घटना में घायल लोगों से अस्पताल जाकर मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों का हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।बब्बर ने अस्पताल के डॉक्टरों से भी बातचीत की और घायल मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की कमी न आने देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि वे सभी घायलों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार और प्रशासन से हर संभव मदद दिलाने का प्रयास करेंगे।राज बब्बर ने घायलों के परिवारों को भी दिलासा दिया और कहा कि इस कठिन समय में वह उनके साथ हैं। उन्होंने कहा, “मैं हर संभव मदद के लिए तैयार हूं और यह सुनिश्चित करूंगा कि घायल लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले।” इस मौके पर उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूदा थे। राज बब्बर ने जनता से भी अपील की कि वे धैर्य बनाए रखें और घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करेंगें। शनिवार देर रात को एक टूरिस्ट बस में अचानक आग जाने के कारण बस में सवार 10 लोग जिंदा जलने से मौत हो गई। और लगभग 24 से अधिक लोग गंभीर रूप झुलस गए जिनका इलाज अब अस्पताल में चल रही हैं। आज कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर अस्पताल में घायलों से हाल चाल पूछने के लिए पहुंचे , और उनके दर्द को कम करने की कोशिश की।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:एक थाने में तैनात एएसआई विजय पाल 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत 4533 लाभार्थियों को आवंटित किए गए प्लॉट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: संसार में रक्तदान करना सबसे पुण्य का कार्य : राजीव जेटली

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x