Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम प्रदेश के अन्य शहरों से अलग, जलभराव, सड़क पानी की नहीं होने देंगे समस्या – मुख्य सचिव विवेक जोशी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:प्रदेश के मुख्य सचिव विवेक गुरुवार को विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए शहर में मौजूद रहे। उन्होंने जीएमडीए, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। मुख्य सचिव ने कहा कि गुरुग्राम किसी अन्य शहर से अलग है। यहां सिटिजन काफी सजग है। इस दौरान उन्होंने लगभग तीन घंटे बैक-टू-बैक अलग-अलग विभागों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्य रूप से गुरुग्राम में बरसात के दौरान होने वाले जलभराव, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता पर मंथन किया गया।

मुख्य सचिव विवेक जोशी ने जीएमडीए के अधिकारियों संग गुरुग्राम में जलभराव, पेयजल व्यवस्था, सड़क व्यवस्था, शहर की परिवहन व्यवस्था, विभिन्न प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए जमीन की उपलब्धता जैसे मुद्दों पर मुख्य रूप से चर्चा की। इस दौरान जीएमडीएम के सीईओ ए. श्रीनिवास ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में मुख्य सड़कों का मरम्मत कार्य जीएमडीए अगले छह माह में पूरा कर लेगा। इसके अलावा अगले वर्ष जीएमडीए की बस सेवा में नई बसें शामिल की जाएंगी। ऐसे में यह ध्यान रखा जाएगा कि आम नागरिकों को बेहतर परिवहन सेवा मिले और कनेक्टिविटी की सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि शहर में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से निपटने के लिए पायलट प्रोजेक्ट पर स्टडी भी की जा रही है। नरसिंहपुर, खांडसा, राजीव चौक, इफको चौक, एंबिएंस मॉल आदि स्थानों पर होने वाले जलभराव को रोकने की कार्य-योजना के बारे में विस्तार से बताया।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा भाजपा ने पीएम मोदी को भेजे 13 हजार से ज्यादा धन्यवादी पत्र : ओमप्रकाश धनखड़

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन मुद्दों को हल करने के लिए शुरू किया ‘स्वीप’ कार्यक्रम

Ajit Sinha

केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x