Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम: इन दिनो पड़ रही कड़कती ठंड तथा धुंध को देखते हुए राज्य सरकार ने आम जनमानस के लिए एडवाइजरी जारी की है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: इन दिनो पड़ रही कड़कती ठंड तथा धुंध को देखते हुए राज्य सरकार ने आमजनमानस के लिए एडवाइजरी जारी की है। ऐहतियात के तौर पर जारी की गई इस एडवाइजरी की जान कारी देते हुए गुरूग्राम मण्डल के आयुक्त राजीव रंजन ने लोगो को सलाह दी है कि ठंड से बचाव के लिए जहां तक संभव हो अपने घरो के अंदर ही रहें। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की एडवाइजरी में कहा गया है कि बदलते मौसम को लेकर मीडिया आउट लेट्स तथा आपातकालीन प्रक्रिया संबंधी जानकारी की मोनिटरिंग करते रहें। अपने पड़ोस में रहने वाले लोगों खासकर बुजुर्गो का विशेष ध्यान रखें। आपातकालीन सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए ये सभी को आसानी से उपलब्ध हों।

यदि बिजली आपूर्ति बाधित हो तो रेफ्रिजिरेटर का दरवाजा बंद रखें क्यूंकि  इसमें खाना 48 घंटों  तक संरक्षित रखा जा सकता है। रोजाना गर्म पेयजल पीए जो शरीर को सर्दी से लड़ने और तापमान को बनाए रखने में मददगार होते हैं। इसके अलावा, घर में अंदर की तरफ बनाए गए कमरे का इस्तेमाल करें, यह अपेक्षाकृत गर्म रहता है। पर्याप्त गर्म कपड़े पहने और प्रयास करें कि मोटे कपड़ों की बजाय पतली लेयर के ज्यादा कपडे़ पहने। टोपी और मफलर का प्रयोग अवश्य करें। अपने शरीर को सूखा रखें और कपड़े गीले हो जाएं तो तुरंत बदल लें। अपने सिर और मुंह को कवर रखें।

 रंजन ने बताया कि एडवाइजरी में बताया गया है कि मुंह कवर करने से आपके फेफड़ो को ठंड से बचाया जा सकता है और सिर को ढकने से शरीर की गर्माहट कायम रहती है। शरीर को गर्मी की पूर्ति के लिए स्वस्थ आहार लें और पानी की कमी को दूर करने के लिए अल्कोहल रहित पेय पदार्थ लेते रहें। हाथों में उंगलियों, पांव, कनपटी या नाक के उपर के हिस्से के सफेद या पीला पड़ने पर अथवा सुन्न होने या ठंड लगने का संदेह होने पर डाॅक्टर से संपर्क करें। इसके अलावा, हाइपोथर्मियां अर्थात् शरीर का तापमान नाॅर्मल नहीं होने या ठिठुरन चढने, यादाश्त कम होने, तुतलाकर बोलने आदि के लक्षण दिखाई देते ही चिकित्सक के पास जाएं। 

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: गुरुग्राम के कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बच्चों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया,पुलिस जांच में जुटी

Ajit Sinha

पत्नी को कार से टक्कर मारकर जानलेवा हमला करने के सनसनीखेज मामले में आरोपित पति पकड़ा गया।

Ajit Sinha

लोन देने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाली 2 महिला सहित 3 साइबर ठगों को ‘प्रतिबिंब एप्लिकेशन’ की मदद से दबोचे गए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!