Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम: पुलिस और 1-1 लाख के दो ईनामी बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से 3 पुलिस कर्मी, दो बदमाश घायल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: आज तड़के लगभग चार बजे थाना सेक्टर- 56 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घाटा रोड पर अपराध शाखा-39 और एक -एक लाख रूपए के इनामी दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दोनों ईनामी बदमाश  लहूलुहान हो गए , वहीँ बदमाशों के द्वारा चलाए गए गोली से एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। इस दौरान चोट लगने से दो और पुलिस कर्मी भी घायल हो गए यानी इस मुठभेड़ में कुल तीन पुलिस कर्मी घायल हुए हैं । 

पुलिस के मुताबिक लगभग दो महीने पहले इन बदमाशों ने पीजी संचालक संदीप की हत्या कर दी थी,जो इन्हीं बदमाशों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। इस मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों के नाम मोंटी उर्फ़ मोंटू व मनीष हैं। इनमें से एक बदमाश हरियाणा के झज्जर और दूसरा बहादुरगढ़ के रहने वाले हैं। दोनों बदमाशों और तीनों पुलिस कर्मियों को घायल अवस्था में जिले के सिविल अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं जहां पर इन  सभी घायलों का इलाज चल रहा हैं। असल में, पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि एक-एक लाख रूपए के इनामी ये दोनों बदमाश एक बाइक पर सवार होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए गुरुग्राम के घाटा रोड के रास्ते गुजरने वाले हैं। इस सूचना के आधार  पर पुलिस ने घाटा रोड नाकेबंदी की हुई थी। जैसे ही बाइक सवार ये दोनों बदमाश नाके के नजदीक पहुंचे तो पुलिस ने इन बदमाशों को रुकने का इशारा किया पर ये बदमाश लोग बाइक रोकने के बजाए भागने लगे जब पुलिस ने इन्हें पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चला दी, के जवाब में पुलिस ने फायरिंग की जिसमें दोनों बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर , बदमाशों की गोली से एक पुलिस कर्मी घायल हो गया जबकि दो पुलिस कर्मी अलग चोट लगने से घायल हो गए। अभी इस केस की जांच जारी हैं। 

Related posts

दुबई से महिला को व्हाट्सएप, वीडियो कॉल पर अश्लील बातें और दृश्य दिखाने वाला आरोपित दिल्ली एयरपोर्ट से अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:100 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस पहुंची नवजात बच्चा चोरी करने वाली महिला के पास -अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते गेल कंपनी के सुपरवाइजर नरेंद्र को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x