Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

65 हजार रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ पकड़ा गया,जमीन की पैमाइश के बदले मांगी थी रिश्वत।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/भिवानी: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए भिवानी जिले के तोशाम तहसील में तैनात कानूनगो कुलदीप को ₹65 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
*क्या था मामला*
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने शिकायत दी थी कि उसकी जमीन की पैमाइश करने के एवज में कुलदीप, कानूनगो, तहसील तोशाम द्वारा ₹65,000 की रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद SV & ACB ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की। एसवी एंड एसीबी यूनिट भिवानी की टीम ने आरोपी को शिकायतकर्ता से ₹65,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध एफआईआर संख्या 23 दिनांक 03.07.2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के अंतर्गत पुलिस थाना SV & ACB, हिसार में मामला दर्ज किया गया है। इस ट्रैप कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 105 के प्रावधानों का पूर्णतः पालन किया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

Related posts

हरियाणा: गठबंधन पूरे पांच साल चलेगा, मुंगेरी लाल के हसीन सपने न देखे कांग्रेस – दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बयान दर्ज करने में देरी पर एएसआई को निलंबित करने के दिए आदेश।

Ajit Sinha

नल लगाने को लगाने को लेकर हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे- देखें लाइव वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x